Realme C85 5G: रियलमी C85 5G में 7000mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और दमदार प्रोसेसर मिलता है. यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए पेश किया गया है और कई ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा.
Realme C85 5G में 50MP Sony सेंसर
Realme C85 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh बैटरी जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है. इसके साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट, डुअल बैंड वाई फाई, 5G और 4G LTE सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी का कहना है कि यह फोन एक साथ 17 ऐप्स को बिना लैग के चलाने में सक्षम है. ओवरहीटिंग को रोकने के लिए इसमें वैंपर चेंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है.
Realme C85 5G की कीमत
Realme C85 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14999 रुपये तय की गई है. वहीं इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 16499 रुपये में मिलेगा. फोन की सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी और इसे कंपनी की साइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा.
Realme C85 5G का इनसे मुकाबला
इस कीमत में Realme C85 5G सीधा मुकाबला करेगा vivo T4x 5G, POCO M7 Pro 5G, OPPO K13x 5G, Redmi Note 14 SE 5G और POCO M7 Plus 5G जैसे स्मार्टफोन्स से.
Realme C85 5G Specifications
डिस्प्ले
फोन में 6.8 इंच की एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है.
प्रोसेसर
Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G57 MC2 GPU दिया गया है.
रैम और स्टोरेज
फोन में 6GB तक रैम और 12GB तक डायनामिक रैम सपोर्ट मौजूद है. साथ ही 128GB स्टोरेज फोटो, वीडियो और अन्य फाइलें स्टोर करने के लिए पर्याप्त है.
कैमरा
रियर में 50MP Sony IMX852 सेंसर दिया गया है जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है. दोनों कैमरा सेटअप 1080p रिजॉल्यूशन पर 30fps वीडियो शूट कर सकते हैं.
बैटरी
सबसे खास इसकी 7000mAh बैटरी है जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 145 घंटे म्यूजिक प्लेबैक और 50 घंटे कॉलिंग समय दे सकती है.













