ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gmail Privacy: Google पढ़ रहा आपका Gmail? AI ट्रेनिंग पर लगा आरोप —कंपनी ने तोड़ी चुप्पी!

On: नवम्बर 23, 2025 4:18 अपराह्न
Follow Us:
Gmail Privacy: Google पढ़ रहा आपका Gmail? AI ट्रेनिंग पर लगा आरोप —कंपनी ने तोड़ी चुप्पी!
Join WhatsApp Group

Gmail Privacy: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा वायरल हुआ है कि Google आपके Gmail मैसेज पढ़कर अपने AI मॉडल्स को ट्रेन कर रहा है। इस दावे ने इंटरनेट पर लोगों की प्राइवेसी को लेकर काफी डर और नाराज़गी पैदा कर दी है। लेकिन Google ने इन आरोपों को पूरी तरह misleading बताया है।

Google ने क्या कहा? Gmail Privacy

कंपनी की तरफ से आए आधिकारिक बयान में साफ कहा गया है कि उन्होंने अपनी किसी भी Gmail पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया है।
Google की स्पोक्सपर्सन जेनी थॉमसन का कहना है—
“हम Gmail कंटेंट का इस्तेमाल Gemini AI मॉडल को ट्रेन करने में नहीं कर रहे हैं।”

कहां से शुरू हुआ विवाद?

पूरा मामला उस वक्त भड़का जब Malwarebytes ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि Google यूजर्स के प्राइवेट ईमेल और अटैचमेंट्स को एनालाइज कर रहा है। इस दावे के अनुसार, कंपनी ऐसा स्मार्ट कंपोज और स्मार्ट रिप्लाई जैसे फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए कर रही है।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बताया कि उनके Gmail में स्मार्ट फीचर्स डिफॉल्ट रूप से ऑन हैं, जो उन्हें चिंता में डाल रहा है। कई लोग इसे तुरंत बंद करने की सलाह भी दे रहे हैं।

आखिर ये स्मार्ट फीचर्स हैं क्या?

Gmail में मौजूद स्मार्ट फीचर्स कोई नई चीज़ नहीं हैं। ये कई सालों से उपलब्ध हैं और इन्हें यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था।
इनमें शामिल हैं:

स्पेलिंग चेक

प्रीडिक्टिव टेक्स्ट

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

ऑटोमैटिक पैकेज ट्रैकिंग

कैलेंडर इंटीग्रेशन
आरोप इन्हीं फीचर्स के चलते उठे हैं, हालांकि Google का दावा है कि इनसे यूजर्स की प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं होता।

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment