Happy Fathers Day Messages from Son: पिता सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक मजबूत सुरक्षा कवच, प्रेरणा का स्रोत, और बिना शर्त प्यार करने वाला इंसान हैं। बाहर से सख्त दिखने वाले पिता अंदर से अपने बच्चों के लिए हर पल समर्पित रहते हैं।
हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है, और इस बार 15 जून 2025 को यह खास दिन पितृत्व के इस अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट करने का मौका लाएगा।
यह दिन उन पिताओं को समर्पित है जो अपने बच्चों की हर छोटी-बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए अपनी इच्छाओं को पीछे छोड़ देते हैं। अगर आप अपने पापा को इस फादर्स डे पर उनके प्यार और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं, तो दिल को छू लेने वाले संदेश, कोट्स, और शायरी आपके लिए एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।
Happy Fathers Day Messages from Son
आपने हमेशा मुझे गलतियाँ करने और उनसे सीखने का आत्मविश्वास दिया I उसके लिए धन्यवाद। हैप्पी फादर्स डे I
इस फादर्स डे, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे कभी हार नहीं मानने दी और ऊंचाइयों तक जाने का बढ़ावा दिया I
बचपन में आप मेरे हीरो थे, और आज भी जब मेरे खुद के बच्चे है, आप मेरे हीरो हो I हैप्पी फादर्स डे I
कंधों पर झुलाया कंधों पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही
मेरा जीवन खूबसूरत बन पाया !
हैप्पी फादर्स डे प्यारे पापा !
चुपके से एक दिन रख आऊं
सभी खुशियां उनके सिरहाने में
जिन्होंने एक अरसा बिता दिया
मुझे बेहतर इंसान बनाने में !
फार्दस डे की शुभकामनाएं
Fathers Day Par Shayari in hindi
पिता हमेशा हमारा ध्यान रखते हैं और निस्वार्थ प्यार करते हैंवो हाथ सिर पर रख दें तो आशीर्वाद बन जाता है,वो रोते हैं तो हमारा भी दिल दुख जाता हैपिता का दिल कभी न दुखाना, उनका तो जूठन भी प्रसाद बन जाता है
Father’s Day 2025
हैप्पी फादर्स डे शायरीपिता नीम के पेड़ सा होता है,उसके पत्ते भले ही कड़वे हों पर वो छाया ठंडी ही देता है
पापा मिले तो मिला प्यार, मेरे पापा मेरा संसार, खुदा से मेरी इतनी सी दुआ, मेरे पापा को मिले खुशियां अपार
Fathers Day Messages from Son to Daddy
जिनकी उंगली थाम कर चलना सीखे पांव,बनी रहे उस पिता की हम पर ठण्डी छांव…हैप्पी फादर्स डे 2025
मुझे रख दिया छांव में, खुद जलते रहे धूप में
मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता, अपने पिता के रूप में।
फार्दस डे की शुभकामनाएं
दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है,
मेरे पापा मेरे खुदा मेरी तकदीर वो है !
फार्दस डे की शुभकामनाएं
फादर्स डे की बधाई पापा
यूं तो मैंने बुलंदियों के हरनिशान को छुआ पायाजब पापा ने गोद में उठायातो आसमान को छुआ पायाफादर्स डे की बधाई पापा !
हैप्पी फादर्स डे पापा
आज भी ख्वाहिशें मेरी कम नहीं होतीं, तंगी के आलम में भी पापा की आंखें नम नहीं होतीं. हैप्पी फादर्स डे पापा
Fathers Day Messages from Daughter
गाना भले न आता हो, पर मेरे लिए वो गाते हैं, कभी मिठाई, कभी खिलौने, कभी आइसक्रीम दिलाते हैं, सही राह दिखाने को कई बार कठोर बन जाते हैं, फिर भी इस दुनिया में पापा ही मेरे सच्चे साथी कहलाते हैं।
Happy Fathers Day 2025
फादर्स डे की आपको हार्दिक शुभकामनाएं पापा
है समाज का नियम भी ऐसा, पिता सदा गंभीर रहे, मन मे भाव छुपे हो लाखों, आंखों से न नीर बहे, करे बात भी रुखी-सूखी, बोले बस बोल हिदायत के, दिल मे प्यार है मां जैसा ही, लेकिन अलग तस्वीर रहे.फादर्स डे की आपको हार्दिक शुभकामनाएं पापा
मेरे पास शब्द नहीं है बोलने के लिए मैं आपको कितना प्यार करती हूँ और कितनी आभारी हूँ की आप मेरे पापा हो I हैप्पी फादर्स डे I
चाहे हम दोनों के बीच कितनी भी लड़ाई हो जाये, मुझे पता है की आप मेरे हर बुरे और अच्छे समय पर साथ दोगे! शुक्रिया पापा! हैप्पी फादर्स डे I
इन शब्दों के जरिए आप अपने पिता को बता सकते हैं कि वे आपके जीवन में कितने खास हैं। चाहे आप मैसेज भेजें या सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करें, ये संदेश आपके पापा के दिल को जरूर छू लेंगे।
फादर्स डे सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि पिता के उस अनथक प्रयास और प्यार को सम्मान देने का अवसर है, जो वे अपने परिवार के लिए करते हैं। एक बेटे के तौर पर, आप इन खास संदेशों और कोट्स के जरिए अपने पापा को यह एहसास दिला सकते हैं कि वे आपके लिए एक सच्चे हीरो हैं।
इस 15 जून को अपने पिता के चेहरे पर मुस्कान लाएं और उनके बिना अपने जीवन की कल्पना न होने की बात को इन भावुक शब्दों के साथ व्यक्त करें।












