ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iQOO Neo 11 Launch: 7500mAh बैटरी का धमाका, 100W चार्जिंग के साथ गेमिंग का बादशाह!

On: October 31, 2025 6:38 AM
Follow Us:
iQOO Neo 11 Launch: 7500mAh बैटरी का धमाका, 100W चार्जिंग के साथ गेमिंग का बादशाह!
Join WhatsApp Group

iQOO Neo 11 Launch feachers and price: चीन में अपने धांसू स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर iQOO ब्रांड ने नया iQOO Neo 11 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7500mAh की दमदार बैटरी है और 2K रिजॉल्यूशन व 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

चीन में ये फोन चार कूल कलर्स में आ रहा है। इस फोन पर धूल-पानी का कोई असर नहीं, क्योंकि ये IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। चलिए बताते हैं इस नए iQOO फोन की कीमत और खास फीचर्स…

iQOO Neo 11 की कीमत इतनी है iQOO Neo 11 Launch

चीन में iQOO Neo 11 की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 2,599 युआन (लगभग 32,500 रुपये) से शुरू होती है।

AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा
AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा

इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 38,500 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 36,000 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग 41,000 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन (लगभग 47,000 रुपये) है। iQOO Neo 11 फिलहाल चीन में कंपनी की वेबसाइट पर फेसिंग द विंड, ग्लोइंग व्हाइट, पिक्सेल ऑरेंज और शैडो ब्लैक जैसे कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

iQOO Neo 11 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.82-इंच 2K (1440×3168 पिक्सेल) LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पिक्सेल डेनसिटी 510 पीपीआई है। डिस्प्ले 2,592 हर्ट्ज PWM डिमिंग, 3200 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 25.4ms टच रिस्पॉन्स टाइम देने का दावा करता है।

इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दावा किया गया है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 3.54 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। यह फोन iQOO के सेल्फ-डेवलप मॉन्स्टर सुपर-कोर इंजन के साथ आता है, जो iQOO 15 में भी मौजूद है।

WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट
WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट

इसमें गेमिंग के लिए Q2 चिप भी है। फोटोग्राफी के लिए, iQOO Neo 11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का 1/1.56-इंच का प्राइमरी कैमरा है और दूसरा 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें फ्रंट में f/2.45 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सेल का कैमरा है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, फोन में 8K वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।

iQOO Neo 11 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बेईडौ, एनएफसी, जीएनएसएस, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में एक अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन में फेस रिकग्निशन फीचर का सपोर्ट भी मिलता है।

iQOO Neo 11 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7500mAh की बैटरी है। इसका 216 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन लगभग 163.37×76.71×8.05 एमएम है।

एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड
एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment