ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

12000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार लॉन्च Poco Pad M1 और X1, कीमत उड़ा देगी होश

On: नवम्बर 26, 2025 6:16 अपराह्न
Follow Us:
12000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार लॉन्च Poco Pad M1 और X1, कीमत उड़ा देगी होश
Join WhatsApp Group

Poco Pad M1 Launch: पोको ने दो नए टैबलेट्स Poco Pad X1 और Poco Pad M1 लॉन्च कर दिए हैं, जो ग्राहकों के लिए कमाल का सरप्राइज हैं। X1 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 3.2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है, तो M1 में 12000mAh की दमदार बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट। दोनों ही मॉडल्स की कीमतें देखकर जेब खुश हो जाएगी। चलिए डिटेल में घूम आते हैं इनके फीचर्स और प्राइस पर।

Poco Pad X1 स्पेसिफिकेशन्स

ये टैब HyperOS पर चलता है और इसमें 11.2 इंच का शानदार डिस्प्ले है, जो 3.2K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्पीड के लिए क्वालकॉम का 4nm स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट है। 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ ये AnTuTu पर 17,73,691 पॉइंट्स स्कोर करता है – गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई लोचा।

वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स | vivo-x-fold-6-india-launch-date-specifications-price
वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स

खास AI फीचर्स की बात करें तो Xiaomi HyperAI से लैस है – AI राइटिंग, AI ट्रांसलेशन, AI इंटरप्रेटर और AI स्पीच रिकग्निशन जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स मिलेंगे। ऊपर से AI आर्ट विद कैनवास, AI इरेज प्रो, AI इमेज एनहांसमेंट और AI इमेज एक्सपेंशन। Poco फोकस पेन स्टायलस और रियर पोगो पिन से फ्लोटिंग कीबोर्ड कनेक्ट कर सकते हो। बैटरी 8850mAh की है, जो लंबा चलेगी।

Poco Pad M1 स्पेसिफिकेशन्स

M1 में 12 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, 2.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। स्पीड के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट (4nm) है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, जो माइक्रोएसडी से 2TB तक बढ़ा सकते हो। स्मार्ट पेन स्टायलस और एक्सटर्नल कीबोर्ड भी सपोर्ट करता है।
ऑडियो में 300% वॉल्यूम बूस्ट वाले क्वाड स्पीकर्स हैं। बैटरी तो कमाल की – 12000mAh, जो 14 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक, 83 दिन स्टैंडबाय और 105 घंटे म्यूजिक प्लेबैक देगी। 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग भी है।

फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स | festive-season-cyber-fraud-upi-scam-safety-tips-malware-alert
फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स

Poco Pad X1 प्राइस

ये सिंगल वेरिएंट (8GB रैम + 512GB स्टोरेज) में आता है, कीमत 399 डॉलर (लगभग 33,500 रुपये)। अर्ली बर्ड ऑफर में 349 डॉलर (लगभग 29,300 रुपये) में मिलेगा।

Poco Pad M1 प्राइस

ये भी सिंगल वेरिएंट (8GB रैम + 256GB स्टोरेज) में है, कीमत 329 डॉलर (लगभग 27,700 रुपये)। अर्ली बर्ड पर 279 डॉलर (लगभग 23,400 रुपये) – सुपर बजट फ्रेंडली!
तो दोस्तों, अगर बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी चाहिए तो M1 लो, या AI और हाई रिफ्रेश रेट के लिए X1। दोनों ही 2025 के बेस्ट बजट टैब्स लग रहे हैं।

करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय | karwa-chauth-2026-date-puja-muhurat-moonrise-timings
करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment