Upcoming Smartphones अगले हफ्ते भारत में लॉन्च Moto G57 Power और Nothing Phone 3a Lite के फीचर्स, लॉन्च डेट और संभावित कीमतें जानें।
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगला हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारत में दो दमदार स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite और Moto G57 Power की एंट्री होने जा रही है। लॉन्च के बाद दोनों फोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल में उपलब्ध होंगे।
आइए जानते हैं इन दोनों हैंडसेट्स की लॉन्च डेट और कन्फर्म फीचर्स।
Nothing Phone 3a Lite: कब लॉन्च होगा और क्या होंगे फीचर्स?
नथिंग का नया स्मार्टफोन 27 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट से इसके कई फीचर्स कन्फर्म हो चुके हैं।
इसमें शामिल होंगे
फ्रंट और बैक पर हाई-ग्रेड टेम्पर्ड ग्लास
ट्रिपल कैमरा सेटअप (50MP प्राइमरी + मैक्रो + अल्ट्रावाइड)
डुअल सिम और डुअल 5G सपोर्ट
माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसकी संभावित कीमत ₹24,000 से ₹28,000 के बीच रह सकती है।
Moto G57 Power: Upcoming Smartphones
मोटोरोला का यह Power-सीरीज स्मार्टफोन 24 नवंबर को लॉन्च होगा।
Flipkart पर इससे जुड़े कई स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी हो चुकी है।
फोन में मिलेगा
Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर
50MP Sony LYTIA600 कैमरा सेंसर
दमदार 7000mAh बैटरी
120Hz FHD+ डिस्प्ले
Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
Smart Water Touch फीचर
इसके अलावा
8GB RAM + 128GB स्टोरेज
RAM Boost से 24GB तक RAM सपोर्ट
तीन कलर ऑप्शन्स
आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16, और Android 17 अपडेट
3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स
डुअल स्टीरियो स्पीकर्स
थ्री-फिंगर स्क्रीनशॉट सपोर्ट
कहा जा रहा है कि फोन की कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है।
हालांकि ऑफिशियल कीमत लॉन्च वाले दिन ही सामने आएगी।











