ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather update: 17 जिलों में आज बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!

On: अक्टूबर 7, 2025 9:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather update: 17 जिलों में आज बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather update 7 October 2025: हरियाणा में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने आज, 7 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी की संभावना है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

सोमवार को भी बिगड़ा था मौसम Haryana Weather update

बीते सोमवार को भी हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम ने कहर बरपाया। फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश हुई। हिसार में तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क गया, जहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 12 डिग्री कम है। इस अचानक ठंड ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया।

क्यों हो रही इतनी बारिश?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में आ रही हैं।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

इन मौसमी बदलावों के कारण 7 अक्टूबर तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से ठंड और बढ़ेगी।

सावधानी बरतें, अलर्ट पर रहें

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों से अपील है कि घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। खासकर उन इलाकों में जहां मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, वहां जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment