1. Home
  2. Agriculture

Kitchen Gardening: जानिए किचन के कचरे से कैसे उगाएं पौधे

Kitchen Gardening: जानिए किचन के कचरे से कैसे उगाएं पौधे

Kitchen Waste Uses: अक्सर ही लोग किचन से निकले कचरे को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं। बता दें कि इस कचरे में भी बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिनसे आप पौधे उगा सकते हैं। 

Kitchen Gardening:  हर के घर में किचन से तमाम तरह का कचरा निकलता है। अधिकतर लोग इस कचरे तो उठाकर डस्टबिन में डाल देते हैं और वह कूड़े की तरह कहीं दूर ले जाकर फेंक दिया जाता है।

कुछ स्मार्ट लोग किचन के कचरे का इस्तेमाल कर के उससे अपने घर में लगे पौधों के लिए कंपोस्ट बना लेते हैं। अगर आप और अधिक स्मार्ट बनना चाहते हैं तो आप किचन के कचरे का और भी बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं।

दरअसल, हर दिन किचन से निकलने वाले कचरे में कुछ ऐसी भी चीजें हो सकती हैं, जिनसे नया पौधा उगाया जा सके। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें किचन वेस्ट से उगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने केएल राहुल को वनडे में उप-कप्तान के पद से हटाया, हार्दिक पंड्या बने वनडे क्रिकेट में भारत के नए उप-कप्तान

पुदीना

बाजार से पुदीना खरीदने के बाद लोग उसकी पत्तियां तोड़कर उसका इस्तेमाल कर लेते हैं। जबकि उसके तने को यूं ही कचरे में फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि जिस तने को आप बेकार समझकर फेंक देते है। वह आपको ढेर सारी पुदीने की पत्तियां दे सकता है?

इसके लिए आपको पुदीने के तनों से पत्तियां तोड़ते समय सबसे ऊपर की दो पत्तियां नहीं तोड़नी हैं। अब सारे तनों के नीचले हिस्से को पानी में डुबाकर छोड़ देना है। कुछ हफ्तों में आप देखेंगे कि पुदीने के तने से जड़ें निकल आएंगी। इसके बाद आप पुदीने को गमले में लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को मिला भारत की टी-20 टीम का पदभार, वनडे क्रिकेट में भी बने भारतीय टीम के उपकप्तान

हरा प्याज

लोग अक्सर किसी न किसी डिश के लिए हरा प्याज यानी स्प्रिंग आनियन लाते हैं। लेकिन उसका पूरा इस्तेमाल नहीं करते। सारे ही लोग उसकी जड़ें काट देते हैं और बहुत से लोग तो नीचे के प्याज वाले हिस्से को भी पूरा इस्तेमाल नहीं करते।

अगर आप चाहे तो प्याज को करीब डेढ़-दो इंच ऊपर से काट सकते हैं और फिर उसे गमले में लगा सकते हैं। इससे आपके वो स्प्रिंग आॅनियन फिर से उग जाएंगे और आप दोबारा हरी प्याज का लुत्फ ले सकते हैं। बता दें कि आप एक बार स्प्रिंग आनियन गमले में लगाकर उससे 3-4 बार आसानी से पत्तियां काट सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग को लेकर भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ई-स्पोर्ट्स पर आ रहा है नया कानून

लहसुन

बहुत दिनों तक अगर लहसुन पड़ा रहे तो वह जरूरत से अधिक सूख जाता है। ऐसे लहसुन को कई बार लोग खाने के बजाय कचरे में फेंक देते हैं। बहुत सारे लहसुन तो पड़े-पड़े उगने लगते हैं। उन्हें भी लोग फेंक देते हैं।

ऐसे लहसुन को फेंकने को बजाय आप उन्हें गमले में बो सकते हैं। इस तरह आप लहसुन की पत्तियों से तो अपने खाने का जायका बढ़ा ही पाएंगे, साथ ही कुछ महीनों में आपको लहसुन की हर कली से एक पूरा बल्ब भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: आईपीएल ऑक्शन में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट्स के बाद अब शिवम मावी और मुकेश कुमार को भारत की टी-20 टीम में भी मिली जगह

मिर्च-शिमला मिर्च 

अधिकतर लोग शिमला मिर्च से कोई भी डिश बनाते समय उनके बीजों को निकाल कर फेंक देते हैं। दरअसल, उन्हें ये बीज पसंद नहीं होते। क्योंकि अक्सर यह दांत में फंसते हैं। खासकर उन चीजों में बीज को फेंकना बहुत जरूरी होता है। जिनमें शिमला मिर्च को बहुत अधिक नहीं पकाया जाता है।

आप इन बीजों को गमले में बो सकते हैं। वहीं आप जब मिर्च खरीदते हैं, तो उनमें भी कई मिर्च खराब होती हैं, जिनके बीच आप बो सकते हैं। साबुत लाल मिर्च में तो बहुत सारे बीच यूं ही गिर जाते हैं, इन्हें भी आप गमले में बो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल, द एशेज, वनडे विश्व कप, जानिये 2023 में होने वाले बड़े मैचों और सीरीज का पूरा शेड्यूल

अदरक 

लगभग हर घर में चाय में अदरक का इस्तेमाल होता है। ठंड के इस मौसम में तो अदरक का सभी को इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है। कई बार हम बाजार से जो अदरक लाते हैं, उसमें कुछ अदरक खराब या सड़ी निकल जाती है।

उस स्थिति में हम अक्सर ही अदरक को कचरे में फेंक देते हैं। ऐसे अदरक को फेंकने के बजाय गमले में लगा सकते हैं और फिर उससे ढेर सारी अदरक पा सकते हैं। यानी वेस्ट से आपको ढेर सारी अदरक मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत, अस्पताल में भर्ती

टमाटर 

अक्सर कई तरह के बीज भी फेंक दिए जाते हैं। इनमें से ही एक है टमाटर। कई लोग टमाटर के बीच नहीं खाते और उन्हें फेंक देते हैं। कई बार कुछ टमाटर सड़े हुए होते हैं, तो भी उन्हें फेंक दिया जाता है।

अगर आप चाहे तो ऐसे टमाटरों को फेंकने के बजाय उन्हें गमले में लगा सकते हैं। जिनसे कुछ ही दिनों में टमाटर के पौधे निकल आएंगे। इन पौधों की कुछ दिन तक देखभाल करने पर आपको उसमें फल भी मिलने लगेंगे। यानी यहां भी आप किचन के कचरे से टमाटर पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विन और श्रेयस को हुआ फायदा, ऋषभ पंत अब भी टेस्ट में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।