ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cotton Kisan App: पूरे MSP का पैसा सीधे जेब में, नया ‘कपास किसान’ ऐप लॉन्च

On: October 31, 2025 6:20 AM
Follow Us:
Cotton Kisan App: पूरे MSP का पैसा सीधे जेब में, नया 'कपास किसान' ऐप लॉन्च
Join WhatsApp Group

Cotton Kisan App Full MSP: चंडीगढ़ | हरियाणा में कपास उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने किसानों को कपास का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिले, इसके लिए “कपास किसान” नाम से एक मोबाइल ऐप्लिकेशन बनाई है. इस ऐप पर किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दी गई कपास की जानकारी सत्यापित करवा सकेंगे ताकि उन्हें फसल बेचने में सुविधा हो सके.

Cotton Kisan App

हरियाणा में इस बार मध्यम रेशे वाली कपास का MSP 7,710 रुपए प्रति क्विंटल और लंबे रेशे वाली कपास के लिए 8,110 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. ये कीमतें विपणन सत्र 2025-26.

सैटेलाइट रिपोर्ट ने खोली पोल: फरीदाबाद और सिरसा के किसानों पर कानूनी डंडा, जुर्माना भी लगा
सैटेलाइट रिपोर्ट ने खोली पोल: फरीदाबाद और सिरसा के किसानों पर कानूनी डंडा, जुर्माना भी लगा

सरकार का नया प्लान, ऐप से होगी खरीद

सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के उपक्रम ‘भारतीय कपास निगम लिमिटेड’ द्वारा साल 2025-26 के दौरान कपास की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अन्तर्गत कपास की बिक्री के लिए कपास किसान नाम की मोबाइल ऐप्लिकेशन विकसित की गई है. इस ऐप को किसान साथी Google Play Store और Apple iOS से डाउनलोड कर सकते हैं.

इस तरह करें सत्यापित

‘कपास किसान’ मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें.

खेती की नई तकनीक: मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन से बढ़ाएं सब्जियों की पैदावार, देखें पूरी रिपोर्ट
खेती की नई तकनीक: मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन से बढ़ाएं सब्जियों की पैदावार, देखें पूरी रिपोर्ट

लॉगिन करने के बाद ऐप में दिखाई गई कपास बिजाई भूमि की जानकारी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा द्वारा सत्यापित कपास बिजाई भूमि रिकॉर्ड से मिलान कर लें.

सफल सत्यापन के बाद, भारतीय कपास निगम (CCI) को कपास बेचने के लिए निगम के निकटतम केंद्र पर अपना स्लॉट बुक करें, ताकि उसको न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री हो सकें.

हरियाणा राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: ऑफलाइन पैमाइश बंद, ई-जीआरएस पोर्टल पर ऐसे करें अप्लाई
हरियाणा राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: ऑफलाइन पैमाइश बंद, ई-जीआरएस पोर्टल पर ऐसे करें अप्लाई

भारतीय कपास निगम ने किसानों को कपास की फसल अच्छी तरह सुखाकर लाने की सलाह दी है, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित MSP का लाभ मिल सके. फसल में नमी की मात्रा 12% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment