ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dragon Fruit Farming: सिरसा के किसान का कमाल, 762 पौधों से 8 एकड़ फसल जितनी कमाई

On: सितम्बर 8, 2025 12:10 अपराह्न
Follow Us:
Dragon Fruit Farming: सिरसा किसान का कमाल, 762 पौधों से 8 एकड़ फसल जितनी कमाई
Join WhatsApp Group

Dragon Fruit Farming Sirsa, (सिरसा) : सिरसा के रंगड़ी खेड़ा के प्रगतिशील किसान गुरशरण सिंह ने खेती के जुनून में सरकारी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने करीब 1.5 एकड़ जमीन पर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की और 4 साल में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। गुरशरण ने खेत में सी, इजरायली यलो, जंबो रेड और क्रॉस ब्रीड समेत 4 किस्मों के 762 पौधे लगाए हैं।

ऐसे शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

पौधों को सहारा देने के लिए 8 फीट ऊंचे सीमेंट के खंभे और लोहे की तारों का जाल लगाया है। हर साल करीब 27 लाख रुपये की आमदनी हो रही है, जो पारंपरिक गेहूं-धान की करीब 8 एकड़ फसल के बराबर है। उन्होंने 10 लोगों को रोजगार भी दिया है। गुरशरण बताते हैं कि उन्होंने नप में सचिव पद से सितंबर 2020 में वीआरएस ले लिया और ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की।

साउथ अफ्रीका से क्रॉस ब्रीड किस्म के पौधे मंगवाए। जिले में उनका पहला बाग है। उनके खेत से डॉक्टर और अधिकारी खुद फल ले जाते हैं। डेंगू से राहत के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर अब ड्रैगन फ्रूट की सलाह देते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हर प्रकार की मिट्टी में हो सकता है

सिरसा कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह जाखड़ बताते हैं कि ड्रैगन फ्रूट को कम पानी और किसी तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है। एक पौधा 18 महीने में फल देना शुरू करता है और 20 साल तक फल देता है। ड्रैगन फ्रूट की खेती में कम पानी की जरूरत है। किसी भी प्रकार की मिट्टी में हो सकती है। एक पौधे से सालाना 80 फल तक मिलते हैं। एक किलो ड्रैगन फ्रूट का बाजार मूल्य 150 से 250 रुपये किलो है। 762 पौधों से 27 लाख रुपये तक की आमदनी ले रहे हैं।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment