ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ghaggar Drain: हिसार में घग्गर ड्रेन लाडवा और गंगवा के पास टूटी, 800 एकड़ फसलें जलमग्न

On: अगस्त 31, 2025 9:43 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ghaggar Drain: हिसार में घग्गर ड्रेन लाडवा और गंगवा के पास टूटी, 800 एकड़ फसलें जलमग्न
Join WhatsApp Group

Ghaggar Drain Flood (हिसार) : जिले के बीच से होकर गुजरने वाली घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन अत्यधिक बरसात के कारण ओवरफ्लो चल रही है। इसमें कैपेसिटी से 300 क्यूसिक से ज्यादा पानी चल रहा है। ड्रेन की कैपेसिटी करीब 500 क्यूसिक पानी की है जबकि अभी इसमें 800 क्यूसिक से ज्यादा पानी चल रहा है। इसके कारण ड्रेन जगह जगह टूट रही है। बीती रात भी लाडवा और गंगवा के पास ड्रेन टूट गई। जिसके कारण करीब 800 एकड़ एरिया में पानी फैल गया, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले पातन, शाहपुर और मात्रश्याम गांवों में भी ड्रेन टूट चुकी है।

लाडवा और गंगवा में ड्रेन टूटी

लाडवा और भोजराज दोनों ही तरफ ड्रेन बीती रात को टूटने से खेतों में पानी खड़ा हो गया । सुबह से ही मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों की सहायता से ड्रेन को पाटने का काम शुरू हुआ। बीती रात करीब तीन बजे गंगवा के पास भी ड्रेन टूट गई, यहां करीब 25 फुट चौड़ी दरार आई, जिसके कारण करीब 400 से 500 एकड़ एरिया प्रभावित है।

यहां करीब 15 ढाणियों में भी तीन से चार फुट तक पानी चला गया। ड्रेन के नजदीक लगने वाली ढाणियों में रहने वाले लोगों को अपने पशु व सामान लेकर पलायन करना पड़ा है। ड्रेन को पाटने का काम शुरू हुआ तो यह दूसरी जगह से भी टूट गई। इसके कारण शाम छह बजे तक जाकर ड्रेन को पाटने का काम हो पाया।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

बरसात से फसलें हुई प्रभावित

इधर उकलाना एरिया में भी ज्यादा बरसात के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं। जिला पार्षद कर्मकेश कुंडू ने बताया कि कपास, बाजरा, मूंग, ग्वार व अन्य फसलें जलभराव और मौसम की मार से नष्ट हो रही हैं। इस बीच सरकार द्वारा चालू किया गया क्षति पूर्ति पोर्टल कई दिनों से काम नहीं कर रहा। बरसात के गंगवा, कैमरी गांव में टूटी ड्रेन इसी दौरान मनरेगा मजदूर मिट्टी के कट्टे लगाकर बंद को रोकते हुए चलते जलभराव होने से फसलों और आसपास का इलाका भरा पानी।

ढाणियों से लोगों ने शुरू किया पलायन

गंगवा से जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टाक ने बताया कि ड्रेन टूटने से गांव की करीब 400 से 500 एकड़ एरिया में फसलें प्रभावित हैं, करीब 15 ढाणियों में पानी घुसा है, लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। इससे पहले भी नजदीकी गांवों में ड्रेन टूटी है। सरकार को तुरंत किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

अभी 5 सितंबर तक बरसात की संभावना

मानसून टर्फ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब पर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन से हरियाणा – दिल्ली पर पहुंचने से 1 से 5 सितंबर के दौरान मानसून में सक्रियता देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान समय में बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दाब क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और निकटवर्ती क्षेत्रो पर अवस्थित है।

जो धीरे-धीरे उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों की तरफ पहुंचने से और पश्चिमी विक्षोभ के असर से सम्पूर्ण पर्वतीय इलाकों और उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा- दिल्ली में मानसून की झमाझम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। हिसार का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

सिंचाई विभाग के एक्सईएन आनंद श्योराण ने बताया कि घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन में कैपेसिटी से ज्यादा पानी आ रहा है। लाडवा और गंगवा के पास नहर पट का काम सुबह ही शुरू कर दिया था। दोनों जगहों पर ड्रेन पाट दी गई है, अभी स्थिति कंट्रोल में है।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment