ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana crop compensation: हरियाणा में बारिश-बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा इसी तारीख तक मिलेगा

On: नवम्बर 23, 2025 6:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana crop compensation: हरियाणा में बारिश-बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा इसी तारीख तक मिलेगा
Join WhatsApp Group

Haryana crop compensation: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से बरसात और बाढ़ से हुई फसल बर्बादी का इंतजार कर रहे किसानों को अब जल्द ही मुआवजा मिलेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुष्टि की है कि नुकसान का मुआवजा 30 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

कितना हुआ नुकसान? Haryana crop compensation

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 11 लाख एकड़ में फसलों को आंशिक या पूरी तरह नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
फतेहाबाद जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है, जहां 50 से 60 करोड़ रुपये तक के मुआवजे का शुरुआती अनुमान है। सत्यापन पूरा होते ही कुल नुकसान 600 से 800 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

इसकी विस्तृत रिपोर्ट अब अंतिम चरण में है और इसे कुछ दिनों में मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेज दिया जाएगा।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

किस जिले में हुआ सबसे अधिक नुकसान?

प्रदेश के 6,395 गांवों के 5,29,200 किसानों ने पोर्टल पर अपने नुकसान का विवरण दर्ज कराया था।
किसानों ने कुल 31 लाख एकड़ (31,00,242.60) में फसल क्षति का दावा किया था।

पटवारी स्तर पर गिरदावरी का काम पूरा कर लिया गया है और अब सत्यापन का अंतिम चरण चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, फतेहाबाद में हुए नुकसान की क्रॉस जांच भी की गई है ताकि सही आंकड़े सामने आ सकें। इसके अलावा सिरसा, कैथल, अंबाला, रोहतक के महम और हिसार के फतेहाबाद बॉर्डर से जुड़े गांवों में भी भारी क्षति का आकलन किया गया है।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

किस आधार पर मिलेगा मुआवजा?

किसानों को मुआवजा चार स्लैब—0-25%, 26-50%, 51-75% और 76-100%—के आधार पर दिया जाएगा।

विभाग की कोशिश है कि रिपोर्ट जल्द पूरी कर सरकार को भेजी जाए ताकि तय समय सीमा में किसानों तक राहत राशि पहुंच सके।

डॉ. यशपाल, महानिदेशक, भू-अभिलेख हरियाणा ने कहा—
“रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर निर्धारित समय में किसानों तक मुआवजा पहुंचाने की तैयारी चल रही है।”

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment