ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Horticulture Subsidy: हरियाणा किसानों का लॉटरी! बागवानी पर 1.40 लाख/एकड़ सब्सिडी

On: नवम्बर 10, 2025 9:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Horticulture Subsidy: हरियाणा किसानों का लॉटरी! बागवानी पर 1.40 लाख/एकड़ सब्सिडी
Join WhatsApp Group

Haryana Horticulture Subsidy: चंडीगढ़ | हरियाणा में बागवानी खेती करने के इच्छुक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने फल-फूल, सब्जियों और मसालों की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी देने की योजना बनाई है। नया बाग लगाने पर किसानों को साढ़े 24 हजार रुपए से लेकर 1.40 लाख रुपए प्रति एकड़ तक सब्सिडी राशि का लाभ मिलेगा।

5 एकड़ तक मिलेगा लाभ Haryana Horticulture Subsidy

बागवानी खेती पर अधिकतम 5 एकड़ तक ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बागवानी में फलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसालों की खेती तथा खुशबूदार पौधों की खेती करना शामिल है।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

इतनी मिलेगी सब्सिडी राशि

किसानों को सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15,000 हजार रुपए प्रति एकड़ व अनुसूचित जाति वर्ग को साढ़े 25 हजार रुपए प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15 हजार रुपए से 30 हजार रुपए प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8 हजार रुपए से 40 हजार रुपए प्रति एकड़ और खुशबूदार पौधों की खेती पर 8 हजार रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी राशि दी जाएगी।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इस सब्सिडी राशि का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल और होर्टनेट पोर्टल (hortnet.hortharyana.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

आवेदनकर्ता के पास फैमिली आईडी, बैंक अकाउंट, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आवश्यक हो, तो अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं अथवा टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर फोन कर सकते हैं।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment