ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana DAP Shortage: DAP रिकॉर्ड में फुल लेकिन किसान तरस रहे! भिवानी-अंबाला में किल्लत

On: नवम्बर 9, 2025 4:42 अपराह्न
Follow Us:
Haryana DAP Shortage: DAP रिकॉर्ड में फुल लेकिन किसान तरस रहे! भिवानी-अंबाला में किल्लत
Join WhatsApp Group

Haryana DAP Shortage in Bhiwani and Ambala: चंडीगढ़ | हरियाणा में रबी सीजन की बिजाई के साथ DAP खाद की उपलब्धता का असमान गणित सामने आ रहा है। एक तरफ सिरसा, रोहतक और झज्जर में किसानों को आसानी से खाद मिल रही है। दूसरी तरफ फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला और चरखी दादरी जैसे जिलों में किसान किल्लत और कालाबाजारी की मार झेल रहे हैं।

काम चलाने पर मजबूर Haryana DAP Shortage

कृषि विभाग के रिकॉर्ड में प्रदेश में अब तक लाखों टन DAP पहुंच चुकी है। फिर भी कई इलाकों में किसान लाइनों में लगे हैं और दुकानों पर स्टॉक खत्म के बोर्ड लटक रहे हैं। निजी दुकानों पर DAP 1500 रुपये प्रति बैग तक बिक रही है। दुकानों के बाहर और खेतों में किसान निराश बैठे हैं।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

स्थिति का सबसे चिंताजनक पहलू ये है कि कई जिलों में किसानों को NPK खाद से काम चलाना पड़ रहा है, जिससे फसल की जड़ें कमजोर होने और पैदावार पर असर की आशंका बढ़ गई है। कृषि अधिकारी स्थिति सामान्य बता रहे हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि खाद है लेकिन हमारे लिए नहीं। भिवानी जिले के एक किसान ने बताया कि DAP के लिए लटकाया जा रहा है। गोदाम खाद से भरे हैं। मजबूरी में NPK डाल रहे हैं।

वितरण की हकीकत

राज्य की कुल जरूरत: रबी सीजन के लिए करीब 3.5 लाख मीट्रिक टन DAP की मांग।
अब तक आपूर्ति: नवंबर के पहले सप्ताह तक करीब 2.05 लाख मीट्रिक टन खाद पहुंची।
वितरण अंतर: कई जिलों में औसतन 35-40% स्टॉक ही किसानों तक पहुंचा।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

प्राथमिकता वितरण: मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से पंजीकृत किसानों को ही खाद, बिना पंजीकृत वंचित।
निजी विक्रेताओं का दबदबा: कोआपरेटिव सोसायटियों की हिस्सेदारी 60%, शेष 40% निजी दुकानों से, जहां 100-300 रुपये प्रति बैग ज्यादा।

रेक स्थिति: सिरसा, करनाल, कैथल और झज्जर में नए रैक से राहत। अंबाला, फतेहाबाद व भिवानी में अगले सप्ताह रेक का इंतजार।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment