ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Super SMS System: सावधान! हरियाणा में कंबाइन मशीन में सुपर-SMS सिस्टम नहीं लगाया तो होगी जब्ती!

On: सितम्बर 4, 2025 6:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Super SMS System: सावधान! हरियाणा में कंबाइन मशीन में सुपर-SMS सिस्टम नहीं लगाया तो होगी जब्ती!
Join WhatsApp Group

Haryana Super SMS System: Be careful! If the Super-SMS system is not installed in the combine machine in Haryana, it will be confiscated!: चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने पराली जलाने की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाया है।

धान की कटाई का सीजन शुरू होने से पहले सभी कंबाइन मशीनों में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (सुपर-SMS) लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों, कृषि उपनिदेशकों और सहायक कृषि अभियंताओं को पत्र जारी कर नियम का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं।

कंबाइन मशीन पर सख्ती, जब्ती की चेतावनी Haryana Super SMS System

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

कृषि विभाग के निदेशक ने साफ चेतावनी दी है कि धान कटाई सीजन शुरू होने से पहले सभी कंबाइन मालिकों को अपनी मशीनों में सुपर-SMS सिस्टम लगवाना होगा। अगर कोई कंबाइन बिना इस सिस्टम के खेत में चलती पाई गई, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।

इतना ही नहीं, कंबाइन संचालकों को कटाई शुरू करने से पहले इस सिस्टम का प्रमाणपत्र भी लेना अनिवार्य होगा। यह कदम पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पर्यावरण को बचाने के लिए उठाया गया है।

सुपर-SMS सिस्टम का कमाल

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

सुपर-SMS सिस्टम धान की पराली को जड़ से काटकर खेत में एकसमान फैला देता है। इससे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती और किसान सीधे गेहूं की बिजाई कर सकते हैं। इस तकनीक से न केवल वायु प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी। सरकार का मकसद है कि इस सिस्टम के जरिए हरियाणा में पराली जलाने की समस्या को पूरी तरह खत्म किया जाए।

पराली जलाने पर भारी जुर्माना

हरियाणा सरकार ने पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती और बढ़ा दी है। गांव, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर निगरानी टीमें बनाई गई हैं, जो पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखेंगी। अगर कोई किसान पराली जलाता पकड़ा गया, तो उसे भारी जुर्माना भरना होगा।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

दो एकड़ तक आग लगाने पर 5 हजार, पांच एकड़ तक 10 हजार और पांच एकड़ से ज्यादा पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर उल्लंघनकर्ता के रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी दर्ज होगी।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment