ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हिसार HAU की बड़ी सौगात: खरीफ सीजन के लिए धान, कपास और मूंगफली की 6 नई किस्में मंजूर

On: February 18, 2026 8:37 AM
Follow Us:
हिसार HAU की बड़ी सौगात: खरीफ सीजन के लिए धान, कपास और मूंगफली की 6 नई किस्में मंजूर - symbolic image by gemini
Join WhatsApp Group

हिसार, HAU Hisar new crop varieties : हरियाणा के किसानों के लिए हिसार से एक राहत भरी खबर आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) ने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए फसलों की छह नई किस्में अनुमोदित की हैं। इनमें धान, ज्वार और मूंगफली की एक-एक और कपास की तीन किस्में शामिल हैं।

विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि अधिकारी कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बलदेव राज ने अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यशाला में तय हुई सिफारिशों को प्रभावी ढंग से प्रदेश के किसानों तक पहुँचाया जाए ताकि वे नए बीजों का पूरा लाभ उठा सकें।

मूंग की खेती और पोटासियम नाइट्रेट का प्रयोग

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. रामप्रताप सिहाग ने राज्य में दलहन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की बिजाई मार्च के दूसरे पखवाड़े से अप्रैल के पहले पखवाड़े के बीच करने की सलाह दी है।

गेहूं उत्पादन में 10% की गिरावट का अनुमान: क्या महंगी होगी आपकी रोटी? जानें पूरी रिपोर्ट
गेहूं उत्पादन में 10% की गिरावट का अनुमान: क्या महंगी होगी आपकी रोटी? जानें पूरी रिपोर्ट

विशेषकर दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के रेतीले इलाकों में मूंग के अच्छे उत्पादन के लिए उन्होंने एक तकनीकी फार्मूला बताया। किसान साथियों को 2 किलोग्राम पोटासियम नाइट्रेट (13:00:45) को 200 लीटर पानी में घोलना होगा। इस घोल का छिड़काव फसल में फूल निकलने और फलियां बनते समय दो बार करना चाहिए।

धान और कपास की नई उन्नत किस्में

विश्वविद्यालय ने धान की HKR-49 किस्म को मंजूरी दी है जो सीधी बिजाई (DSR) के लिए उपयुक्त है। यह अर्ध-बौनी और सुपरफाइन दानों वाली किस्म 120 दिन में तैयार हो जाती है, जिससे अधिकतम 38 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन मिल सकता है।

कपास के लिए तीन बीटी संकर किस्में (RCH-846 BG2, RCH951 BG2, रघुवीर BG2) जारी की गई हैं। ये किस्में 150 से 170 दिनों में पकती हैं और इनकी औसत पैदावार 14 से 15.7 क्विंटल प्रति एकड़ तक दर्ज की गई है।

₹24 लाख प्रति एकड़ की कमाई! मेरठ यूनिवर्सिटी ने शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसानों की लगेगी लॉटरी
₹24 लाख प्रति एकड़ की कमाई! मेरठ यूनिवर्सिटी ने शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसानों की लगेगी लॉटरी

मूंगफली और चारे के लिए नई सिफारिशें

सिंचित क्षेत्रों के लिए मूंगफली की GNH-804 किस्म अनुमोदित की गई है। यह सीधी और गुच्छेदार किस्म 120-130 दिनों में तैयार होती है और इसमें तेल की मात्रा 52 प्रतिशत है। इसकी औसत उपज 10-12 क्विंटल प्रति एकड़ है।

वहीं, पशुपालकों के लिए ज्वार की CSV-64F किस्म जारी हुई है। यह उत्तर भारत के लिए उपयुक्त एक कटाई वाली मीठी किस्म है। इससे किसानों को प्रति एकड़ 185 से 190 क्विंटल हरे चारे का उत्पादन मिलेगा।

Success Story: 7वीं पास किसान का कमाल, झींगा पालन से कमा रहा 50 लाख, देखें झज्जर की सक्सेस स्टोरी

किसान भाइयों! बिना Farmer ID और e-KYC के नहीं मिलेगी 23वीं किस्त, सरकार ने जारी किया अलर्ट
किसान भाइयों! बिना Farmer ID और e-KYC के नहीं मिलेगी 23वीं किस्त, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment