ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra: 14 फरवरी को मशरूम और मधुमक्खी पालन पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी

On: फ़रवरी 11, 2026 8:31 अपराह्न
Follow Us:
Kurukshetra: 14 फरवरी को मशरूम और मधुमक्खी पालन पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra horticulture seminar): कुरुक्षेत्र जिले में 14 फरवरी को जिला स्तरीय बागवानी सेमिनार का आयोजन हंजरा मशरूम फार्म, तल्हेरी, पेहोवा में किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी कुरुक्षेत्र डॉ. शिवेंदु प्रताप सिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सेमिनार डॉ. जोगिंद्र सिंह, मिशन निदेशक (HSHDA), पंचकुला के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

उन्नत तकनीकों पर रहेगा विशेष फोकस

सेमिनार के दौरान किसानों को बागवानी की उन्नत तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसे आय बढ़ाने वाले विकल्पों पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।

हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर बीमा सुरक्षा लागू, 50 रुपये में मिलेगा 1250 रुपये तक का क्लेम | haryana-mukhyamantri-bagwani-bima-yojana-beekeeping-insurance-claim
हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर बीमा सुरक्षा लागू, 50 रुपये में मिलेगा 1250 रुपये तक का क्लेम

प्राकृतिक कृषि और आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। संरक्षित खेती की तकनीकों और आधुनिक कृषि मशीनों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, ताकि किसान नई तकनीक को समझकर अपने खेतों में अपनाने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

प्रगतिशील किसानों को मिलेगा सम्मान

डॉ. सोलंकी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों को सेमिनार में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

गेहूं-सरसों की बिजाई पर नहीं होगी डीएपी की किल्लत, हरियाणा पहुंचा खाद का नया रैक | haryana-fertilizer-supply-dap-urea-rabi-crops-wheat-mustard-sowing
गेहूं-सरसों की बिजाई पर नहीं होगी डीएपी की किल्लत, हरियाणा पहुंचा खाद का नया रैक

Rewari Farmer News: रेवाड़ी के वीरेंद्र सिंह ने मूंगफली से कमाया लाखों का मुनाफा

Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

औषधीय पौधों की खेती कैसे शुरू करें? जानिए शतावर, मूसली और मेंथा का सटीक बाजार भाव | medicinal-plants-farming-shatavari-mentha-ashwagandha-profit-cost-market-rate
औषधीय पौधों की खेती कैसे शुरू करें? जानिए शतावर, मूसली और मेंथा का सटीक बाजार भाव

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment