ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Paddy Prices Haryana: 1509 धान के भाव 3275 तक !, MSP से कम PR पर गम

On: सितम्बर 20, 2025 12:34 अपराह्न
Follow Us:
Paddy Prices Haryana: 1509 धान के भाव 3275 तक !, MSP से कम PR पर गम
Join WhatsApp Group

Paddy Prices Haryana Mandi Bhav: कैथल | हरियाणा के कैथल सहित कई अन्य मंडियों में 1509 और पीआर धान की किस्म की आवक रफ्तार पकड़ने लगी है. 1509 के भाव में 150 रुपए की तेजी से किसानों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है. पीआर धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम बिक रहा है, जिसकी मायूसी किसानों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है.

जल्द शुरू होगी सरकारी खरीद Paddy Prices Haryana

केंद्र सरकार ने पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जबकि मंडियों में किसानों को 2 हजार से 2100 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है.

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 400 रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. भाव कम मिलने के कारण कई किसान, तो पीआर धान बेच भी नहीं रहे हैं. आढ़तियों का कहना है पीआर धान की आवक मंडी में शुरू हो गई है, लेकिन अभी प्राइवेट खरीद हो रही है. 22 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है.

1509 का मंडियों में भाव

कैथल जिले की पुंडरी मंडी की बात करें तो यहां 1509 धान 3275 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं. यहां पर भाव में तेजी दर्ज हुई है. कलायत मंडी में 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल और सोनीपत की गन्नौर मंडी में 3151 रुपए प्रति क्विंटल तक किसानों को भाव मिला है.

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

इस बार सीजन में शुरूआत में 1509 का भाव 3350 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे, लेकिन इस सप्ताह कम है. शुक्रवार को भाव में 150 रुपये की तेजी आई है. कैथल की नई अनाज मंडी में अब तक 45 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है. शुक्रवार को 5 हजार क्विंटल आवक मंडी में धान की हुई है.

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment