PM Kisan Yojana Registration is necessary: 20th installment will not be received without Farmer ID: (PM Kisan Yojana Registration) को लेकर सरकार ने अब सख्त रुख अपना लिया है। किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है, लेकिन इस बार कई किसान इससे वंचित रह सकते हैं। वजह साफ है—बिना फार्मर रजिस्ट्री और जरूरी प्रक्रिया के अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब प्रत्येक किसान को Farmer ID लेना अनिवार्य है। यह पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल पर या CSC सेंटर जाकर कराया जा सकता है। योजना के तहत सालाना ₹6000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जो DBT माध्यम से सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।
ई-केवाईसी और NPCI मैपिंग: तकनीकी प्रक्रिया जो जरूरी है PM Kisan Yojana Registration
PM Kisan योजना का लाभ पाने के लिए अब (ई-केवाईसी) पहली शर्त है। जिन किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, वे OTP द्वारा खुद पोर्टल पर इसे कर सकते हैं। जिनका मोबाइल लिंक नहीं है, उन्हें नजदीकी CSC केंद्र जाना होगा।
इसके साथ ही बैंक खाते को (NPCI मैपिंग) से जोड़ना आवश्यक है। इस प्रक्रिया के जरिए सुनिश्चित किया जाता है कि किसान की किस्त सही समय पर उसके खाते में पहुंचे। तकनीकी त्रुटियों से बचने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी हो गई है।
भू-अभिलेख सत्यापन और LR लिंकिंग भी जरूरी
किसान जमीन की जानकारी को पोर्टल पर सही ढंग से अपडेट करें। इसके लिए (Bhulekh verification) और LR लिंकिंग प्रक्रिया अपनानी होगी। इस काम के लिए किसानों को अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क करना होगा।
पटवारी सुकन्या चौहान ने बताया कि अब बिना रजिस्ट्री के किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। यह निर्देश हाल ही में शासन द्वारा जारी किया गया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश के करीब हजारों किसानों की किस्तें अटक सकती हैं।













