ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vegetable Farming September: सितंबर में इन 5 सब्जियों की खेती करें, कम लागत में लाखों का मुनाफा!

On: सितम्बर 14, 2025 8:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
Vegetable Farming September: सितंबर में इन 5 सब्जियों की खेती करें, कम लागत में लाखों का मुनाफा!
Join WhatsApp Group

Vegetable Farming September: Cultivate these 5 vegetables in September, earn lakhs of profit at low cost!: नई दिल्ली: आजकल केंद्र और राज्य सरकारों की प्रोत्साहन नीतियों की वजह से किसान परंपरागत खेती छोड़कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती की ओर बढ़ रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर का महीना प्याज, शकरकंद, लहसुन, गाजर और मिर्च की खेती के लिए सबसे सही समय है। इन सब्जियों की खेती से कम लागत में किसान लाखों रुपये कमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन सब्जियों की खेती से कैसे होगा बंपर मुनाफा।

प्याज और शकरकंद से मोटी कमाई Vegetable Farming September

प्याज की खेती किसानों के लिए सोने की खान साबित हो सकती है, क्योंकि यह हर घर की जरूरत है। प्याज की फसल 5 महीने में तैयार हो जाती है।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

एक बीघा जमीन से करीब 60 क्विंटल उत्पादन हो सकता है। लागत की बात करें तो एक बीघा पर करीब 12,000 रुपये खर्च आता है। बाजार में प्याज 25-30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जिससे किसान अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

वहीं, शकरकंद की बुवाई के लिए सितंबर का समय बेस्ट है। यह फसल 90 दिन में तैयार हो जाती है। एक बीघा से 35-40 क्विंटल उत्पादन हो सकता है। लागत करीब 12,000 रुपये आती है, और शुरुआती भाव 40 रुपये प्रति किलो तक रहता है। इससे किसान कम समय में लाखों की कमाई कर सकते हैं।

गाजर और मिर्च बनाएंगे मालामाल

गाजर की खेती के लिए सितंबर का महीना आदर्श है। यह न सिर्फ सब्जी के रूप में, बल्कि सलाद के लिए भी खूब इस्तेमाल होती है। गाजर को रोजाना पानी चाहिए, लेकिन कम समय वाली किस्में 2 महीने में तैयार हो जाती हैं। इससे किसान अच्छा उत्पादन और लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

मिर्च की खेती में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं। इसे सीधे खेत में रोपा जा सकता है। सितंबर में मेड बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फसल 4 महीने में तैयार हो जाती है। एक बीघा पर 20,000 रुपये तक खर्च आता है, और अगर 50-55 क्विंटल उत्पादन बिकता है तो 60-100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लाखों की कमाई हो सकती है।

लहसुन से होगी शानदार कमाई

लहसुन हर घर में इस्तेमाल होता है और इसकी डिमांड पूरे साल रहती है। सितंबर में लहसुन की बुवाई से अच्छा उत्पादन मिलता है। एक बीघा से 40-50 क्विंटल उत्पादन हो सकता है। अगर बाजार में 100 रुपये प्रति किलो का भाव मिले, तो किसान लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment