ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Wheat Farming Care: गेहूं की फसल बचाने का गोल्डन रूल! पहले 20 दिन में ये स्प्रे, बंपर पैदावार

On: नवम्बर 20, 2025 9:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
Wheat Farming Care: गेहूं की फसल बचाने का गोल्डन रूल! पहले 20 दिन में ये स्प्रे, बंपर पैदावार
Join WhatsApp Group

Wheat Farming Care bumper harvest: गेहूं की खेती के चरम सीजन में गेहूं को नुकसान पहुंचाने वाले रोगों और कीटों से बचाने के लिए विशेषज्ञ समय पर छिड़काव को सुनहरा फार्मूला बता रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती 20 दिनों में फसल पर नजर रखते हुए सही कीटनाशक चुनना और नमी की स्थिति में ही स्प्रे करना पैदावार को तेज़ी से बढ़ाता है और फसल को झुलसा रोग व कीट प्रकोप से सुरक्षित रखता है।

Wheat Farming Care

शिवांक द्विवेदी, सतना। सर्दियों की दस्तक के साथ विंध्य क्षेत्र के किसान अब गेहूं की बोनी और देखरेख में जुट चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पैदावार बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय समय पर कीटनाशक और खरपतवारनाशी का छिड़काव है।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

सतना और आसपास के इलाक़ों में मिट्टी की नमी अभी भी अनुकूल है, ऐसे में शुरुआती चरण से लेकर 40 दिन तक की देखरेख फसल के भविष्य को तय करने वाली साबित होती है। बीज उपचार, दीमक रोकथाम और खरपतवार नियंत्रण – ये तीन कदम फसल को न सिर्फ़ सुरक्षित रखते हैं बल्कि किसान की कमाई को भी कई गुना कर देते हैं।

बीज उपचार से होती है फसल की मजबूत शुरुआत

खेती विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की खेती में सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण बीज उपचार है। ट्रीट या अन्य बीज उपचार दवाओं का उपयोग करने से फसल में रोगों की संभावना काफी कम हो जाती है। पेस्टीसाइड एक्सपर्ट अमित सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि 100 ग्राम ट्रीट एक एकड़ के लिए पर्याप्त होता है और इसकी कुल लागत मात्र 150 रुपये आती है। इसे एक से डेढ़ ग्लास पानी में घोलकर बीजों पर समान रूप से छिड़क देने से बीज सुरक्षित हो जाता है और अंकुरण बेहतर होता है।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

दीमक से बचाव के लिए अनिवार्य है क्लोरपाइरीफोस का उपयोग

गेहूं की फसल में दीमक एक बड़ी समस्या बन जाती है खासकर उन खेतों में जहां नमी ज्यादा होती है। ऐसे में क्लोरपाइरीफोस एक प्रभावी बचाव विकल्प माना जाता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बीज उपचार के साथ इसकी शुरुआती खुराक देने से फसल दीमक के हमले से सुरक्षित रहती है और पौधे की बढ़वार लगातार बनी रहती है।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment