ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

किसान 11 केंद्रों से खरीद सकेंगे बुवाई के लिए गेहूं का बीज

On: नवम्बर 14, 2025 5:30 अपराह्न
Follow Us:
किसान 11 केंद्रों से खरीद सकेंगे बुवाई के लिए गेहूं का बीज
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (गेहूं का बीज)। खेतों में गेहूं बिजाई जोरों पर चल रही है। बिजाई के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड की तरफ से अपने केंद्रों पर बीज मुहैया करवाया जा रहा है। बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा बीज विकास निगम यमुनानगर शाखा के अंतर्गत जिला यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में खोले गए सभी सरकारी बीज बिक्री केंद्रों पर गेहूं के सभी किस्मों के बीज सरकारी रेट पर उपलब्ध हैं। इसलिए किसान सरकार द्बारा गेहूं के बीजों पर दी गई स्कीम एवं छूट का लाभ उठाएं।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

गेहूं का बीज यहां है उपलब्ध

निगम के यमुनानगर मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया कि किसानों को 40 किलोग्राम वजन का बैग 1200 रुपये में दिया जा रहा है। इसके लिए तीनों जिलों में कुल 11 बीज बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। इन जिलों में करीब 19,000 क्विंटल बीज किसानों को बिजाई के लिए दिया जाएगा। किसान यमुनानगर में बीज बिक्री के लिए पांच केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया, अमादलपुर रोड, लेदी, रादौर व सरस्वतीनगर में बनाए गए हैं।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

जिला अंबाला के लिए अंबाला, बराड़ा, साढौरा व नारायणगढ़ और पंचकूला के लिए बरवाला व पिंजौर केंद्रों पर बीज उपलब्ध है। यमुनानगर में करीब 6,000 क्विंटल बीज किसानों को दिया जाना है। किसान फसल उत्पादन ज्यादा से ज्यादा ले सके इसके लिए निगम द्वारा गेहूं का 1270, 327, 372, 271, 303, 826, 187, 771 व 222 किस्म का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment