ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

9/11 Unseen Footage: 9/11 हमले के 24 साल: 500 घंटे की अनदेखी फुटेज जल्द होगी रिलीज!

On: सितम्बर 12, 2025 5:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
9/11 Unseen Footage: 9/11 हमले के 24 साल: 500 घंटे की अनदेखी फुटेज जल्द होगी रिलीज!
Join WhatsApp Group

9/11 Unseen Footage: 24 years of 9/11 attack: 500 hours of unseen footage will be released soon!: नई दिल्ली | 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। उस दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों का अपहरण कर अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन को निशाना बनाया। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था।

11 इस दर्दनाक घटना को 24 साल पूरे हो चुके हैं। उस वक्त के कई वीडियो मीडिया में सामने आए थे, और बाद में भी कई फुटेज सामने आए। अब एक बड़ा खुलासा होने जा रहा है। न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी ने 9/11 हमलों से जुड़े सबसे बड़े क्राउडसोर्स्ड वीडियो संग्रह को हासिल किया है, जो जल्द ही जनता के लिए खोला जाएगा।

अनदेखी तस्वीरें और वीडियो

11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों को पत्रकारों, राहगीरों, सुरक्षा कैमरों, एफबीआई जांचकर्ताओं और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के एक अंतरिक्ष यात्री ने अपने कैमरों में कैद किया था।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

इन तस्वीरों और वीडियो को देखना आज भी दिल दहला देता है, और इन्हें भूल पाना नामुमकिन है। इस दुखद घटना के 24 साल बाद भी ये फुटेज लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दस्तावेज हैं। अब इनमें से कई अनदेखी वीडियो जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे।

500 घंटे की रॉ फुटेज

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता स्टीवन रोसेनबाम और पामेला योडर ने 500 घंटे से ज्यादा की रॉ वीडियो फुटेज जुटाई है।

ये वीडियो न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट की खिड़कियों, छतों, फुटपाथों और पार्कों से शूट किए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर आम न्यूयॉर्कवासियों ने रिकॉर्ड किए। इनमें से कुछ फुटेज को उनकी 2002 की डॉक्यूमेंट्री “7 डेज़ इन सितंबर” में दिखाया गया था, लेकिन बाकी का ज्यादातर हिस्सा अब तक अनदेखा है। यह फुटेज 2027 में न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में उपलब्ध हो सकती है, और 2030 तक पूरी तरह ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

अमेरिका में श्रद्धांजलि

आज अमेरिका इस हमले की 24वीं बरसी को समारोहों, स्वयंसेवी कार्यों और अन्य श्रद्धांजलियों के साथ मना रहा है। यह फुटेज न सिर्फ उस दिन की भयावहता को फिर से दिखाएगी, बल्कि उस दुखद घटना को याद करने का एक और मौका देगी। (न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment