Indore Crime: सोशल मीडिया पर प्यार, दूसरी शादी और फिर धोखाधड़ी

Indore News: देश में सोशल मीडिया पर प्यार, शादी और फिर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में सामने आया है। दो बच्चों की मां का सोशल मीडिया पर एक युवक से संपर्क हुआ और इसके बाद दोनों में शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। महिला बसा बसाया अपना घर छोड़कर चली गई लेकिन आखिर वह धोखे का शिकार हो गई।
ये भी पढ़ें: भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम का हुआ ऐलान, केन विलियमसन को दिया गया आराम
पति संग होटल में पार्टी में गई थी, तब रोहित से हुआ संपर्क
पीड़ित महिला ने बताया है कि फ्रेंडशिप डे पर वह अपने पति के साथ एक होटल की पार्टी में गई थी। यहां उसकी मुलाकात रोहित सिंह से हुई। फिर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार उसने रोहित से कहा कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, इस पर रोहित ने कहा, मैं उसके पास आ जाऊं, फिर हम दोनों शादी कर लेंगे।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, पत्नी अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं
पति करता था मारपीट, रोहित ने दिया ठीक रखने का भरोसा
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता था और पति की इन हरकतों से वह बहुत ज्यादा परेशान थी। रोहित को भी इन हरकतों के बारे में बताती थी।
रोहित हर बार महिला से कहता था कि वह पति को छोड़कर उसके पास आ जाए। महिला ने बताया कि रोहित कहता था कि वह उसे कोई तकलीफ नहीं होने दूंगा। उसकी इन्हीं बातों में आकर महिला पति को छोड़कर रोहित के पास दोनों बच्चों को लेकर रहने चली गई।
ये भी पढ़ें: नए पब्लिशर के साथ भारत में जल्द वापसी कर सकती है BGMI
साथ रखकर बनाए संबंध, फिर दूसरी लड़की सेकी सगाई
पीड़ित महिला ने बताया कि रोहित ने शुरू में उसे अच्छे तरीके से रखा। उसने कहा, हम दोनों के बीच इस दौरान संबंध भी बने। महिला ने कहा, जब वह रोहित संग शादी करने की बात करने लगी तेो रोहित टाल देता था।
पीड़िता के मुताबिक धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलने लगा और फिर वह उसे इंदौर छोड़कर सतना चला गया। कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि रोहित ने सतना में किसी लड़की से सगाई कर ली है। महिला ने जब फोन लगाया तो रोहित उसका कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।
जल्द गिरफ्त में होगा आरोपी युवक: पुलिस
महिला थाना प्रभारी के मुताबिक शादीशुदा महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है और पीड़िती की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।