1. Home
  2. Crime

Serial Killer Charles Sobhraj Story: सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज ने जेल से छूटते ही किया है अपने अगले हैरानीजनक प्लान का खुलासा

Serial Killer Charles Sobhraj Story: सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज ने जेल से छूटते ही किया है अपने अगले हैरानीजनक प्लान का खुलासा 

Charles Sobhraj Story: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कुख्यात किलर ने सबसे ज्यादा 14 हत्याएं थाईलैंड में कीं। इन सभी अपराधों व बुरे वक्त में तीन महिलाएं हमेशा उसके साथ खड़ी रहीं। इन महिलाओं ने क्राइम करने व शोभराज को बचाने में उसकी मदद की।

Serial Killer Charles Sobhraj Story: बिकनी किलर के नाम से सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज ने एक साक्षात्कार में ऐसी बात कही थी कि सुनकर हर कोई हतप्रभ रह जाएगा। नेपाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काठमांडू सेंट्रल जेल से पिछले सप्ताह 23 दिसंबर को रिहा हुए इस हत्यारे ने जेल से छूटते ही कहा था, अभी मुझे बहुत कुछ करना है। सबसे पहले नेपाल सरकार व बहुत से लोगों पर मुकदमा करूंगा।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल, द एशेज, वनडे विश्व कप, जानिये 2023 में होने वाले बड़े मैचों और सीरीज का पूरा शेड्यूल

हत्या कर देखता हूं कि क्या सीखा, 5 साल में 20 से ज्यादा मर्डर 

चार्ल्स शोभराज ने साक्षात्कार में यह भी कहा, मैं किसी की हत्या करता हूं तो यह देखता हूं कि उससे क्या सीखा। डेड बॉडी को मैं नोटिस तक नहीं करता। शोभराज चार्ल्स पर 1975 से 1980 के बीच लूट-पाट के अलावा भारत, अफगानिस्तान, हांग-कांग, थाईलैंड, नेपाल और ईरान जैसे देशों में 20 से भी ज्यादा मर्डर करने के आरोप लगे।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2023 मिनी-ऑक्शन के बाद इन 2 टीमों की गेंदबाजी में दिख रही है धार

अपराधों व बुरे वक्त में 3 महिलाएं हमेशा शोभराज के साथ रहीं 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कुख्यात किलर ने सबसे ज्यादा 14 हत्याएं थाईलैंड में कीं। इन सभी अपराधों व बुरे वक्त में तीन महिलाएं हमेशा उसके साथ खड़ी रहीं। इन महिलाओं ने क्राइम करने व शोभराज को बचाने में उसकी मदद की।

शोभराज की सबसे वफादार व कथित गर्लफ्रेंड  मैरी आंद्री लेक्करी रहीं। शोभराज व पेशे से नर्स व मूल रूप से कनाडा की रहने वाली मैरी ने मिलकर भारत, नेपाल व थाईलैंड में नौ से भी ज्यादा मर्डर किए।

ये भी पढ़ें: आईपीएल की नीलामी में जानिए किसने रचा इतिहास और किन दिग्गजों को नहीं मिला खरीदरार

कनाडा से कश्मीर भ्रमण के दौरान मैरी से मुलाकात हुई, दोनों ने किए दो मर्डर  

शोभराज व मैरी का रिश्ता कश्मीर की वादियों से शुरू हुआ था। दरअसल, मैरी अपने रिलेशनशिप से परेशान होकर कुछ समय ाुकून से गुजारने के लिए कनाडा से कश्मीर आई थी। यहां उसकी मुलाकात एलन गेथियर नाम के एक फोटो जर्नलिस्ट से हुई।

इस फोटो जर्नलिस्ट से मैरी का प्यार हो गया। बात यहां तक पहुंच गई कि मैरी कुछ ही दिन में अपना सब कुछ छोड़कर  इस फोटो जर्नलिस्ट के बुलाने पर जून 1975 में थाइलैंड पहुंच गई। यहां उसे पता चला कि कश्मीर में हाथ में कैमरा लिए उसके पीछे घूम रहा व्यक्ति और नहीं कोई शोभराज चार्ल्स है।

अभी प्यार को दो ही महीने हुए थे कि शोभराज ने मैरी को अपने माइंड गेम में फंसा लिया। इसके बाद शोभराज जो कुछ भी करता था, मैरी उसमें उसकी  मदद देने लगी। शुरूआत में दोनों थाईलैंड में आने वाले विजिटर को ड्रग्स सप्लाई करते थे।

ये भी पढ़ें: आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी ने पूरी की अपनी टीमें, सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

थाईलैंड: फूलों से बनी बिकनी से ढका अमेरिकी महिला का शव मिला

शोभराज और मैरी का काम अच्छा चल रहा था। 1975 भी बस खत्म होने को था कि  इस बीच 15 अक्टूबर को थाईलैंड पुलिस को पटाया सिटी में टेरेसा नोल्टन नाम की एक अमेरिकी महिला का शव मिला। शव फूलों से बनी बिकनी से ढका था। पुलिस ने इसे सुसाइड माना पर बाद में पता चला यह एक मर्डर था।

पुलिस ने इसे बिकनी मर्डर केस नाम दिया। केस की जांच चल ही रही थी कि पटाया के रिसॉर्ट रोड पर दिसंबर की शुरुआत में पुलिस को तुर्की मूल के व्यक्ति विटाली हकीम का शव मिलता है। बॉडी लगभग जल चुकी थी। इसके कुछ ही दिन बाद 16 दिसंबर को पटाया में डच कपल कॉर्नेलिया हेमके व उसकी गर्लफ्रेंड हेंक बिंटांजा के शव मिले। 

ये भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, जानिये कौन सी टीम में गया कौन सा खिलाड़ी

शोभराज के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी 

पुलिस को कातिलों का सुराग तक नहीं मिल रहा था, जिससे पुलिस परेशान हो गई थी।  इस स्थिति में पुलिस को एक और बिकनी वाला शव मिलता है। जांच में पता चला कि यह शव विटाली की गर्लफ्रेंड का है।

पुलिस ने जांच के आधार पर शोभराज के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया, पर इससे पहले शोभराज व मैरी डच कपल के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर नेपाल पहुंच गए थे। दोनों ने नेपाल पहुंचते ही फेक पासपोर्ट के लिए कनाडा के लौरेंट कैरियर व अमेरिकी कोनी ब्रोंजिक को अपने जाल में फंसाकर मार डाला।

इसके बाद इन दोनों के पासपोर्ट से मैरी व शोभराज भारत पहुंचे। यहां एक इजराइली स्कॉलर अवोनी जैकब की हत्या की और मलेशिया भाग गए। कुछ दिन बाद दोनों वापस बॉम्बे लौटे और इसके बाद शोभराज ने ड्रग्स देकर एक फ्रेंच पर्यटक  लुक सॉलोमन का मर्डर कर दिया। 

ये भी पढ़ें: आज होगी श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, बुमराह और जडेजा की हो सकती है वनडे टीम में वापसी

सबूतों के अभाव में शोभराज को रिहा किया गया 

मीडिया के अनुसार मुताबिक मैरी व शोभराज ने अलग-अलग देशों में कुल नौ से भी ज्यादा मर्डर किए। सॉलोमन मर्डर मामले में शोभराज चार्ल्स को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन मैरी ने अदालत का विरोध किया। वहीं जैकब मर्डर मामले में भी शोभराज को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया।

वहीं इसी केस में मैरी को 12 साल कैद हुई। बाद में उसे भी पैरोल पर रिहा भी कर दिया। इस बीच पता चला कि उसे कैंसर है। ट्रीटमेंट के लिए उसे कनाडा लौटने की अनुमति दे दी गई। यहां उसने अपना पक्ष बताते हुए ‘जे रेवियन्स’ नाम की किताब लिखी। इसमें उसने शोभराज से प्यार होने से इनकार किया और लिखा, मैं शोभराज की साजिश की शिकार बनी।

ये भी पढ़ें: डेविड वार्नर ने खेल के सबसे लम्बे प्रारुप में पूरे किये 8000 रन, अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में लगाई सेंचुरी

मैरी से पहले पत्नी चन्टल अपराध में करती थी शोभराज की मदद 

मैरी के साथ मुलाकात से पहले अपराध करने में शोभराज का साथ उसकी पत्नी चन्टल कोम्पगन देती थी। शोभराज व चन्टल की शादी 1970 में हुई थी। इसके बाद दोनों फ्रांस से एशिया आ गए।

यहां दिल्ली में होटल अशोका में एक ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद शोभराज को जेल हो गई। एक नवंबर 1971 को बिना पासपोर्ट ट्रैवल करने के अपराध में उसे गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस से भागने में पत्नी चन्टल ने शोभराज की मदद की थी।

किताब ‘द लाइफ एंड क्राइम्स आफ चार्ल्स’ के मुताबिक जेल में दाखिल होने के बाद शोभराज ने अपेंडिक्स के दर्द का बहाना बनाया। इसके बाद उसे दिल्ली में वेलिंगटन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। शोभराज  शातिर होने के साथ हिंदी, फ्रेंच, इंग्लिश व वियतनामी भाषा भी अच्छी बोल लेता था।

ये भी पढ़ें: कोरोना जांच के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर की जा रही जीनोम सीक्वेंसिंग

दिल्ली के वेलिंगटन हॉस्पिटल से भगाने में पत्नी चन्टन ने की मदद 

अस्पताल में शोभराज ने मिलने जब चन्टल पहुंची तो उसने कहा, डार्लिंग आज रात तुम इन पुलिसकर्मियों के साथ ताश खेलो और इन्हें बातों में उलझाए रखो। दोनों की बात सुनकर बगल के कमरे में बैठे हरे रंग की पगड़ी पहने सिख गार्ड ने शोभराज से कहा, अपनी पत्नी से फ्रेंच में बात मत करो।

शोभराज  ने इसका जवाब अंग्रेजी में दिया, क्या मैं बीवी को गुड नाइट भी नहीं कह सकता? फिर उसने ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से कहा,  आज डॉक्टरों ने मुझे नींद की गोली नहीं दी है, क्या आप लाइट बंद कर सकते हैं,

जिससे मुझे नींद आ जाए? सिपाहियों ने उसकी बात मान ली। बगल के कमरे में चन्टल सिपाहियों संग ताश खेलने लगी। इस बीच 20 मिनट बाद जब सिपाहियों ने कमरे की लाइट जलाई, तो शोभराज  वहां नहीं था।

ये भी पढ़ें: कोरोना से दिल्ली को बचाने की ये हो रही तैयारी

दोनों पहले ग्रीस फिर काबुल गए, हमेशा के लिए जुदा हुए, जेल में नेपाली लड़की से मुलाकात, शादी    

दिल्ली के वेलिंगटन हॉस्पिटल से दोनों भागकर ग्रीस और वहां से काबुल चले गए। यहां शोभराज व चन्टल ने टूरिस्टों को खूब लूटा और एक बार फिर पकड़े गए। छूटने के बाद शोभराज  ईरान भाग गया और चन्टल फ्रांस लौट आई।

फिर दोनों कभी नहीं मिले। हालांकि, 2002 में चार्ल्स की गिरफ्तारी के बाद चन्टल ने उसकी सजा के खिलाफ अपील जरूर की थी। आज से 14 साल पहले शोभराज कठमांडू की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। इस बीच 2008 में उसकी मुलाकात नेपाली लड़की निहिता बिस्वास से हुई।

निहिता तब 21 वर्ष की थी और शोभराज 64 साल का था। निहिता पेशे से ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट है। वह जेल में शोभराज के अनुवादक के तौर काम रही थी। इस बीच वह शोभराज  की पर्सनालिटी से इतनी प्रभावित हुई कि उससे प्यार कर बैठी।

दोनों ने जेल में ही शादी कर ली। बिस्वास के अनुसार शोभराज बेगुनाह है और उसे जांच एजेंसियों ने फंसाया है। बिस्वास हाल ही में चर्चा में तब चर्चा में आई जब उसने बिग बॉस सीजन-5 में हिस्सा लिया था।

वह बिग बास के किसी भी सीजन में शामिल होने वाली पहली नेपाली महिला थी। ये तो हो गई उन तीन लड़कियों की बात जिन्होंने क्राइम सीन से लेकर जेल की सलाखों तक चार्ल्स का साथ दिया। 

ये भी पढ़ें: जानिए चीन में अचानक क्यों बढ़ रहे कोरोना केस, आने वाले दिनों में क्या होगी स्थिति?

अपराध की दुनिया में इस तरह रखा कदम 

चार्ल्स शोभराज का पूरा नाम  हथचंद भवनानी गुरमुख चार्ल्स है। छह अप्रैल 1944 को उसका जन्म हुआ तो उसके मां-बाप की शादी नहीं हुई थी। शोभराज होश संभाल पाता, उससे पहले ही उसके मां-बाप अलग हो गए। इसके बाद शोभराज लंबे समय तक ट्रॉमा में रहा।

बाद में शोभराज की मां ने अपने एक फ्रैंच ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। पर शोभराज  ट्रॉमा से उभर नहीं पाया और इस बीच उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। 19 साल की उम्र में एक बिल्डिंग में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में पहली बार शोभराज को जेल जाना पड़ा।

यहां उसकी मुलाकात एक रईस नौजवान लड़के फेलिक्स डी 'स्कोग्ने से हुई। अदालत से जमानत मिलने के बाद फेलिक्स ने उसकी मुलाकात अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से करवाई और यहीं से शोभराज के क्रिमिनल बनने की कहानी शुरू हुई। शोभराज यूरोप और दक्षिण एशिया के देशों में ट्रैवल कर रही महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।

उसका मानना था कि इन देशों में कानून सख्त नहीं हैं, जिसकी वजह से वह यहां की जेलों से आसानी से छूट जाएगा। शोभराज अपनी आकर्षक पर्सनालिटी व महंगी लाइफ स्टाइल दिखाकर लड़कियों को फंसाता, उन्हें लूटता और फिर उनका मर्डर कर देता।

ये भी पढ़ें: 74 दिन की बजाय 60 दिन का ही होगा आईपीएल 2023 का शेड्यूल, डब्ल्यूटीसी फाइनल के कारण बीसीसीआई मजबूर

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub