Bihar School Rape: The horrifying secret of conversion and rape in Bihar school! The scream of a minor girl exposed the truth: बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी स्थित एक मिशनरी स्कूल पिछले कई दिनों से लगातार खबरों में छाया हुआ है। आरोप है कि यहां शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण का गंदा खेल चल रहा है।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के बहाने एक खास धर्म के सिद्धांतों और मान्यताओं को मानने के लिए मजबूर किया जाता है। इतना ही नहीं, स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली किशोरियों के साथ रेप की घटना भी सामने आई है, जिसके बाद पूरे बिहार में इस स्कूल की चर्चा हो रही है।
हालांकि इस मामले में जिला बाल कल्याण समिति ने केंद्रीय गृह सचिव, डीएम सहित कई अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जांच में खुला धर्मांतरण का काला सच Bihar School Rape
शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण का यह घिनौना सच तब सामने आया, जब जिला बाल कल्याण समिति ने रोहतास जिले के इंद्रपुरी स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल का दौरा किया।
समिति ने पूरे कैंपस की तलाशी ली तो पता चला कि स्कूल में ही सिलाई-बुनाई सेंटर चल रहा है, जहां गरीब बच्चों को पैसे का लालच देकर उनका धर्मांतरण कराया जाता है। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ऊपरी स्तर की जांच की सिफारिश की है और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
रेप का मामला आया सामने
इधर, स्कूल से एक किशोरी के लापता होने पर दर्ज FIR के आधार पर जब बाल कल्याण समिति की टीम जेम्स स्कूल पहुंची, तो एक चौंकाने वाला मामला सामने आ गया। टीम ने एक किशोरी को रोते हुए देखा, जिसे दो लोग पकड़े हुए थे।
पूछताछ पर पता चला कि उसके पेट में दर्द है। टीम ने उसे तुरंत अस्पताल इलाज के लिए भेजा और फिर बाल कल्याण समिति ले आई। वहां महिला सदस्य से बात करने पर किशोरी ने बताया कि उसके साथ चार लोगों ने रेप किया है।
दुष्कर्म की बात सामने आते ही समिति ने पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच कराई और उसे कैमूर के बालिका गृह भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। समिति ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।













