Chandigarh Crime News The accused had killed the girl twice, in the afternoon he killed her by hitting her head against the wall: 8 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद दोषी हीरा लाल उर्फ गुड्डू ने उसकी दो बार हत्या की थी। दोषी ने दुष्कर्म के बाद दोपहर को दीवार में बच्ची का सिर मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
रात को फरार होने से पहले दोषी ने इस शक में बच्ची के शव का गला रेता था कि कहीं वह जिंदा न हो। यह खुलासा बच्ची के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है।
पुलिस की पूछताछ में गुड्डू ने खुलासा किया था कि दुकान से आ रही बच्ची को बहला फुसलाकर वह अपने कमरे में ले गया था। वहां उसने बच्ची से 7 बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद बच्ची का सिर दीवार में मारा जिससे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट गले में था 8.5 सेमी. गहरा कट
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि पहले बच्ची का सिर दीवार में बार-बार मारा गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके कुछ घंटे बाद बच्ची का चाकू से गला रेता गया था जिससे उसकी श्वास नली कट गई थी।
उसके गले में 8.5 सेमी गहरा कट लगा था। दोषी गुड्डू के परिवार में उसके माता- पिता, पत्नी और बेटा-बेटी हैं। दोषी के गिरफ्तार होने से फांसी की सजा होने तक परिवार का कोई भी सदस्य उससे मिलने नहीं आया है।
जज ने एक दिन पहले ही लिख दी थी फांसी की सजा
2 मई को सुनवाई के दौरान फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज सीजेएम डॉ. यशिका ने कठघरे में गर्दन लटकाए खड़े दोषी से पूछा था कि क्या तुम्हें पता है तुमने क्या किया है? दोषी ने कोई जवाब नहीं दिया था।
तब जज ने कहा था- मैंने तुम्हारी सजा लिख दी है, यह मैं कल सुनाउंगी। यह भी कहा था कि वह एक महीने में सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकेगा। फैसले के दिन पीड़ित पक्ष को कोर्ट में नहीं बुलाया गया था।













