Digital Arrest Thuggee 2025 Elderly woman from Mohali duped of Rs 1.03 crore: साइबर ठगों ने मोहाली की 65 वर्षीय चरणजीत कौर को निशाना बनाते हुए उनसे 1.03 करोड़ रुपए ठग लिए। चरणजीत कौर ने साइबर सेल पुलिस को शिकायत दी कि एक अंजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि वो पुलिस डिपार्टमेंट से बोल रहे हैं। आपके खाते में विदेशों से पैसों का लेन देन हुआ है।
Digital Arrest Thuggee 2025: ऐसे बनाया बेवकूफ
आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। अगर आप केस से बचना चाहते हैं तो जांच में सहयोग करना होगा। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 3 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने उन खातों को सीज कर दिया है, जिनमें पैसे गए हैं। पुलिस की तरफ से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने जिस नंबर से फोन आया था उसे भी जांच पर लगा दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है। पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
24 घंटे में साउथ इंडिया के पुलिस स्टेशन में पहुंचने को कहा
ठगों ने धमकाया कि उनके अरेस्ट वारंट निकल चुके हैं। 24 घंटे के अंदर साउथ इंडिया के एक थाने में रिपोर्ट करना है। ऐसा नहीं करते तो पुलिस घर पहुंच जाएगी। महिला ने कहा कि वो 24 घंटे में किसी भी तरह वहां नहीं पहुंच सकती तो ठगों ने कहा कि आपको अभी डिजिटल तरीके से हाउस अरेस्ट करके जांच में शामिल करवाया जा रहा है। इस तरह डिजिटल अरेस्ट कर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते रहे।
सबक जिम्मेदारी आपकी भी है
पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि भारतीय कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का कोई प्रावधान नहीं है। न ही पुलिस या जांच एजेंसियां वीडियो कॉल पर जांच करती हैं, न ही अरेस्ट डालती हैं। कोई आपके साथ ऐसा कर रहा है तो तुरंत अपने किसी जानकार को बताएं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 पर फोन करें।













