ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana: अमेरिका भेजने की आड़ में 41 लाख की धोखाधड़ी, कभी मलेशिया तो कभी थाइलैंड छोड़ा

On: November 17, 2025 6:24 PM
Follow Us:
Haryana: अमेरिका भेजने की आड़ में 41 लाख की धोखाधड़ी, कभी मलेशिया तो कभी थाइलैंड छोड़ा
Join WhatsApp Group

इस्माईलाबाद (Haryana): अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। युवक को न केवल अलग-अलग देशों में घुमाया जाता रहा बल्कि प्रताड़ना भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जल्द काबू कर लिए जाएंगे आरोपी

थाना इस्माईलाबाद एसएचओ गुरनाम सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।

अंकित कुमार वासी सैनी माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था, जिसके चलते उसकी बात अमरदीप सांगवान वासी ठोल व हरदीप थिंद वासी सौन्टा से हुई। आरोपियों ने उसे 38 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का वादा किया, जिस पर वह राजी हो गया।

दस्तावेज दिए जाने के कुछ दिन बाद दोषियों ने कहा कि अमेरिका जाने का वीजा आ गया। इसके लिए उन्होंने चार लाख रुपये टिकट आदि करवाने के लिए ले लिए। उसके बाद 22 अक्तूबर 2023 को दिल्ली ऐयरपोर्ट पर भेज दिया और वहां से थाईलैंड भेज दिया जहां वह दो दिन रुका।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

उसने कई बार आरोपियों से संपर्क करने पर उन्होंने उसे थाईलैंड से लाउंस भेज दिया जहां वह करीब 103 दिन रुका और फिर उसके बाद जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो आश्वासन दिया कि उसे जल्द अमेरिका भेज दिया जाएगा।

ऐसे होती रही ठगी

उसके बाद उनका आदमी उसे मिला, जिसने अमरीका भेजने के लिए पासपोर्ट व चार हजार अमेरिकी डॉलर मांगे जो उसने दे दिए।

बार बार संपर्क करने पर आरोपी एक- एक कर उसके पास आए और कहा कि सीधा अमेरिका जाने के लिए कुछ और पैसों का प्रबंध करो। उसने उन पर विश्वास कर दिया। जिसके बाद वे दोनों भारत वापिस आ गए और उसके घर से 12 लाख रुपये लेकर गए। उसके बाद उसे मलेशिया भेज दिया।

वहां पर 27 से 28 दिन रुकने के बाद उसे वापस भारत आने को कहा। वह अपने घर वापस आ गया तथा आरोपियों से पैसे की मांग की तो उन्होंने उसे फिर से अपनी बातों के जाल में फंसा लिया तथा कुछ रकम और देने पर सीधा अमेरिका भेजने की बात कही।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

उसके बाद आरोपियों ने उसे चीन भेज दिया वहां पर उसके कागजात पूरे न होने कारण उसे वापिस भेज दिया गया। मुंबई से सीधा अमेरिका भेजने के लिए उसे बुला लिया।

वहां 22 दिन रुकने बाद उसे 17 जून 2024 को गुहाना साउथ अमेरिका की टिकट करवा दी और वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने टैक्सी के माध्यम से ब्राजील पहुंचा दिया और वहां पर आरोपियों द्वारा भेजे गए आदमियों ने दो हजार अमेरिकी डॉलर ले लिए तथा उसे डंकी रूट से विभिन्न देशों में से जंगल के रास्ते बाया पन्नामा से गोआटामला भेज दिया।

रास्ते में कुछ लोगों ने उसे कैद कर लिया तथा उसे काफी यातनाएं भी दी। उसके बाद उन्होंने दीवार पार करवाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की। परिजनों ने 20 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपियों के आदमियों ने उसे एक महीने तक उसे वहां बैठा कर रखा तथा उसे काफी यातनाएं भी दी।

कनपटी पर बंदूक रख मांगें पांच लाख

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी कनपटी पर बंदूक रखकर घर फोन करवा कर पैसे ने देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे तथा पांच लाख रुपये मांगने लगे। परिजनों ने पांच लाख रुपये दे दिए।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

वहां पर करीब आठ से नौ महीने रखने के बाद आरोपियों ने उसे वापस भारत भेज दिया। उसने आरोपियों से संपर्क किया तथा पंचायत भी हुई जिसमें आरोपियों ने पैसे वापिस देने की बात कही। लेकिन दो महीने का समय बीतने पर भी उसके पैसे वापस नहीं दिए है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment