ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Pakistan Spy Arrest: पाकिस्तान के लिए जासूसी! पलवल में तौफीक गिरफ्तार

On: September 30, 2025 8:07 AM
Follow Us:
Pakistan Spy Arrest: पाकिस्तान के लिए जासूसी! पलवल में तौफीक गिरफ्तार
Join WhatsApp Group

Pakistan Spy Arrest in palwal: हरियाणा के पलवल में सीआईए पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए तौफीक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। हथीनखंड के आलीमेव गांव का रहने वाला तौफीक (35) पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपी है।

उसके खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तौफीक भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग को भेजता था। पुलिस ने उसके मोबाइल से देशद्रोह से जुड़े कई सबूत बरामद किए हैं। उसने 2022 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान अपने आकाओं से संपर्क बनाया था और कई लोगों को वीजा दिलवाकर पाकिस्तान भेजने की बात भी कबूल की है। खुफिया एजेंसियां और हरियाणा पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

2022 में पाकिस्तान से शुरू हुई साजिश Pakistan Spy Arrest

पलवल के आलीमेव गांव का तौफीक 2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। वहां उसकी मुलाकात दिल्ली में तैनात पाकिस्तान दूतावास के एक कर्मचारी से हुई। भारत लौटने के बाद तौफीक उससे दिल्ली में मिला। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने वॉट्सएप के जरिए बीएसएफ के एक कर्मचारी की जानकारी उस कर्मचारी को भेजना शुरू किया।

वॉट्सएप पर भेजी खुफिया जानकारी

पुलिस को तौफीक के मोबाइल में 12 पाकिस्तानी नंबर मिले, जिनसे वह वॉट्सएप कॉल और चैट के जरिए संपर्क में था। उसने पलवल के कुछ लोगों की जानकारी भी इन नंबरों पर भेजी थी।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

तौफीक ने कुछ आपत्तिजनक चैट डिलीट कर दी थीं, लेकिन पुलिस ने उसके फोन से कई सबूत बरामद किए। सूत्रों के अनुसार, वह भारत लौटने के बाद स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ा रहा था और उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए वीजा दिलवाने की सलाह देता था।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment