ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Crime: करोल बाग में बच्चा चोरी, 45 हजार में बेचने की कोशिश, महोबा से रेस्क्यू

On: September 29, 2025 8:45 AM
Follow Us:
Delhi Crime: करोल बाग में बच्चा चोरी, 45 हजार में बेचने की कोशिश, महोबा से रेस्क्यू
Join WhatsApp Group

Delhi Crime Karol Bagh: नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग में 18 महीने के एक बच्चे के किडनैपिंग और उसे 45,000 रुपये में बेचने की कोशिश के मामले में एक किशोर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बच्चे को उत्तर प्रदेश के महोबा से सुरक्षित बचा लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में फूलन श्रीवास (54 वर्ष) भी शामिल हैं, जो दो बेटियों के पिता हैं। पुलिस के मुताबिक, श्रीवास ने घर में बेटा न होने की वजह से पैसे देकर बच्चे को खरीदा था।

घटना की पूरी कहानी Delhi Crime

घटना 24 सितंबर की है। शिकायतकर्ता और राजस्थान के हस्तशिल्प विक्रेता मुकेश ने बताया कि उनका बेटा मेले से लौटते समय गंगा राम अस्पताल की लाल बत्ती के पास पूसा रोड के फुटपाथ पर सो रहा था और तभी लापता हो गया। मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और एक स्पेशल टीम बनाई।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि जांच में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इनके आधार पर राजेंद्र नगर, प्रसाद नगर, कनॉट प्लेस, मंदिर मार्ग और पहाड़गंज इलाकों में एक छिपी नंबर प्लेट वाले स्कूटर पर संदिग्धों की हरकतें पकड़ी गईं।

बच्चे को सफेद कार में ले जाते हुए देखा

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को आरएमएल अस्पताल के पास बच्चे को सफेद कार में ले जाते देखा गया। कार नई दिल्ली के काली बाड़ी लेन में पकड़ी गई,

जहां से अनंत (22), राजू उर्फ ऋषि (24), साहिल कुमार (21) और एक 17 साल के किशोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि बच्चे को महोबा के फूलन श्रीवास उर्फ संतोष को बेच दिया था, जिसे भी पकड़ लिया गया।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

जांच जारी, कई चीजें बरामद

अपहृत बच्चे को महोबा से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। पुलिस ने स्कूटर, अपराध में इस्तेमाल हुई कार और 5,500 रुपये नकद भी जब्त किए।

जांच में पता चला कि श्रीवास ने दिल्ली के आरोपियों को एक लाख रुपये तक का लालच दिया था, ताकि वे कोई लड़का लाएं। इसके बाद उन्होंने करोल बाग से बच्चा चुराया और 45,000 रुपये में श्रीवास को बेच दिया। पुलिस ने कहा कि मामला अभी जांच के दायरे में है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment