ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat Crime News: बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 1.93 लाख रुपये की ठगी

On: November 6, 2025 6:23 PM
Follow Us:
Panipat Crime News: बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 1.93 लाख रुपये की ठगी
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat Crime News)। साबइर ठगों ने बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर रिफाइनरी में कार्यरत कर्मचारी पंकज से 1.93 लाख रुपये की ठगी हुई है। आरोपियों ने फोन कर बताया था कि बिजली बिल अपडेट किया जाना है। जैसे ही उन्होंने अपडेट किया तो खाते से पैसे निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Panipat Crime News: ऐसे की ठगी

मूल रूप से दरभंगा बिहार के रहने वाले पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में वह रिफाइनरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। उनके पास तीन दिन पहले उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपका बिजली बिल अपडेट होना है। आप ऑनलाइन 100 रुपये का रिचार्ज कर दें। जिससे बिल अपडेट हो जाएगा।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

जैसे ही उसने रिचार्ज किया तो उनके फोन-पे एप से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी अजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खातों की जांच की जा रही है।

बढ़ रहे इस तरह के मामले

बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी एक मामला सामने आया। तहसील कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि बिजली बिल भुगतान का मैसेज भेजकर 18 हजार रुपये की ठगी की है। ने इस मामले की भी जांच शुरू कर दी।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

प्रभारी थाना साइबर क्राइम अजय कुमार ने बताया कि बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 1.93 रुपये की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले की जांच की जा रही है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now