ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat Crime News: सेवानिवृत अधिकारी को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 42.70 लाख रुपये ऐंठे

On: नवम्बर 9, 2025 9:08 अपराह्न
Follow Us:
Panipat Crime News: सेवानिवृत अधिकारी को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 42.70 लाख रुपये ऐंठे
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat Crime News)। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) से सेवानिवृत अधिकारी समालखा निवासी सुभाष को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 42.70 लाख रुपये की ठगी कर ली है। साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई के अधिकारी बन कॉल कर कहा कि आपने अपना खाता एक व्यक्ति को बेचा है जिसने खाते में दो करोड़ रुपये का लेन-देन किया।

Panipat Crime News: शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज

इसके लिए 10 प्रतिशत कमिशन दिया। ठगों ने पूर्व अधिकारी को 16 अक्तूबर से 2 नवंबर तक डिजिटल अरेस्ट रखा और अलग-अलग खातों में 42.70 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन कराई। इसके बाद उनके नंबर को ब्लॉक कर दिया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पानीपत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी पानीपत अजय कुमार ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद जांच की जा रही है। साइबर थाने में दी गई शिकायत में समालखा निवासी सुभाष ने बताया कि उनका बेटा गुरुगाम में नौकरी करता है। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह अकेले रहते हैं। 16 अक्तूबर को उनके पास एक कॉल आई।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

दो करोड़ रुपये का लेन-देन

कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति नरेश को गिरफ्तार किया है। नरेश ने आपका खाता पांच लाख रुपये में खरीदने की बात कही है और उसमें दो करोड़ रुपये का लेन-देन किया है। इसमें से 10 प्रतिशत के हिसाब से कमीशन भी दिया है। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। यह सुनकर वह डर गए।

इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल कर नरेश का फोटो भी उन्हें दिखाया। साथ ही व्हाट्सएप पर सीबीआई से जुड़े दस्तावेज भेजे। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि यदि केस से बाहर निकलना है तो जितने भी बैंक खाते हैं और नकदी है उसकी डिटेल भेज दो। डर के कारण उन्होंने अपनी सभी जानकारी आरोपियों को भेज दी।

ऐसे की ठगी

पीड़ित ने पानीपत के साइबर क्राइम थाने में बताया कि 17 अक्टूबर काे काॅल करके उन्हें बैंक में जाकर रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पीएनबी में 6.70 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद 18 अक्तूबर को 10 लाख रुपये खाते में भेजे। 22 अक्तूबर को 11 लाख रुपये फिर यस बैंक के खाते में ट्रांसफर किए। उनका कहना है कि 1 नवंबर को उनके पास फिर से फोन आया और 15 लाख रुपये जमा कराने को कहा।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

उन्होंने एसबीआई के खाते में 15 लाख रुपये भी जमा करा दिए। अगले दिन 2 नवंबर को आरोपियों ने कहा कि उन्हें केस से छोड़ दिया गया है। नकदी की जांच करने के बाद वह 48 घंटे में उनके पैसे लौटा देंगे। लेकिन 48 घंटे बाद भी रुपये वापस नहीं आए तो उन्होंने उसी नंबर पर कॉल किया तो उनका नंबर ब्लॉक किया था। इस पर उन्होंने अपने बेटे से बात की और साइबर क्राइम थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment