ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ujjain Kidnapping Case: उज्जैन में इंस्टा गर्लफ्रेंड का खतरनाक जाल: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, 6 गिरफ्तार!

On: September 14, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Ujjain Kidnapping Case: उज्जैन में इंस्टा गर्लफ्रेंड का खतरनाक जाल: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, 6 गिरफ्तार!
Join WhatsApp Group

Ujjain Kidnapping Case: Dangerous trap of Insta Girlfriend in Ujjain: Property dealer kidnapped, 6 arrested!: उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। चिमनगंज थाना क्षेत्र की गरोठ रोड पुलिया पर एक प्रॉपर्टी डीलर राहुल राठौर का अपहरण और फिरौती का मामला सामने आया है।

राहुल की इंस्टाग्राम पर जबलपुर की एक युवती से दोस्ती हुई थी। करीब एक महीने की बातचीत के बाद युवती ने राहुल को उज्जैन बुलाया। लेकिन जैसे ही राहुल वहां पहुंचा, युवती और उसके साथियों ने उसे उसकी ही कार में बंधक बना लिया। आरोपियों ने मारपीट की और परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

क्या है पूरा मामला Ujjain Kidnapping Case

पुलिस के अनुसार, राहुल राठौर तुलाहेड़ा, घट्टिया क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर हैं। कुछ समय पहले उनकी इंस्टाग्राम पर आयुषी उर्फ कृतिका नाम की युवती से दोस्ती हुई, जिसने खुद को जबलपुर का बताया। शुक्रवार को युवती ने कहा कि वह उज्जैन आई है और गरोठ रोड पुलिया पर मुलाकात करना चाहती है।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

राहुल अपनी कार लेकर पहुंचा। वहां युवती के साथ तीन अन्य युवतियां और दो युवक पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने राहुल के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती उसकी कार में बिठाकर ले गए। करीब 8 घंटे तक वे उसे घुमाते रहे और परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी। बातचीत के बाद 15 लाख में सौदा तय हुआ।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

राहुल के परिवार ने चिमनगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और पता चला कि आरोपी राहुल को लेकर शाजापुर की ओर गए हैं। पुलिस का पीछा देखकर आरोपी घबरा गए और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगे। इस दौरान उनकी गाड़ी खेत में पलट गई।

गाड़ी पलटने से राहुल बदमाशों के चंगुल से निकल गया और पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह जांच रही है कि क्या ये लोग किसी गिरोह से जुड़े हैं या इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

650 किमी की खौफनाक सैर

राहुल ने बताया कि युवती 22 दिन से उसके संपर्क में थी। उसने राहुल से प्रॉपर्टी के काम के बारे में पूछा और फिर मिलने बुलाया। मुलाकात के दौरान उसने अपने साथियों को बुला लिया, जिन्होंने राहुल को पीछे की सीट पर बिठाकर टॉर्चर किया।

आरोपियों ने कई टोल तोड़े और उसे जंगल में ले गए। इस दौरान उन्होंने राहुल की चेन, अंगूठी और 10 हजार रुपये लूट लिए। गाड़ी का भी काफी नुकसान हुआ। राहुल ने बताया कि आरोपियों ने 650 किमी तक गाड़ी दौड़ाई और उसे अलग-अलग जिलों में ले गए। गनीमत रही कि गाड़ी पलटने से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now