ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में कॉलेज सीटें खाली, बीए की 536 सीटों पर अभी दाखिला मौका!

On: अगस्त 31, 2025 2:00 अपराह्न
Follow Us:
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में कॉलेज सीटें खाली, बीए की 536 सीटों पर अभी दाखिला मौका!
Join WhatsApp Group

Charkhi Dadri College seats (चरखी दादरी) : डीएचई की ओर से यूजी प्रथम वर्ष में ऑनलाइन आवेदन के पश्चात प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पोर्टल को एक बार से चार अगस्त से खोला गया था। ताकि वंचित रहे विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकें।
गुरुवार को पोर्टल का ओपन रहने का आखरी दिन था।

इससे पहले यूजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दो मेरिट लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद तीसरे चरण में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंटिंग की गई जिसे रिक्त सीटों के लिए 100 रुपये क्लिंब शुल्क प्लस 100 रुपये प्रतिदिन के साथ 24 जुलाई तक जारी रखा गया था। शहर व क्षेत्र के महाविद्यालयों में अब भी कोसों के लिए सीटें रिक्त है। जिन पर आवेदन करवा कर अब भी दाखिले लिए जा सकते है।

कॉलेजों में क्यों नहीं भरी सीटें?

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह व रोशन लाल ने बताया कि अबकि बार महाविद्यालयों में यूजी को लेकर बहुत कम संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। जिले के सभी कॉलेजों में आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद भी लगभग आधी सीटें जानिए महाविद्यालयों में कोर्स में दाखिला स्थिति बची हुई है।

सबसे बूरा हाल एम.ए की कक्षाओं का जिसमें तकरीबन शहर के दोनों कोर्स कॉलेजों में 76 छात्र जनता बीए कॉलेज में और वही एपीजे कालेज में 23 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

इन सबका कारण आज हर युवा डिग्री के पीछे नहीं बल्कि रोजगार के पीछे लगा है। क्योंकि आज के युवा नौकरी के लिए अलग अलग तरह के कोर्स कर रहे है। इसके लिए हर कोई कालेज में एडमिशन न लेकर 12 वीं कक्षा के बाद अकेडमी में जाकर कोर्स कर रहें है।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

कहां कितनी सीटें खाली?

जनता महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की 560 में से 269 सीटें खाली हैं। बीकॉम में 160 में 100, बीएससी (नॉन-मेडिकल) में 160 में 118, और बीएससी (कंप्यूटर साइंस) में 80 में 24 सीटें बची हैं। एमए भूगोल में 80 में 64, गणित में 60 में 36, हिंदी में 60 में 59, इतिहास में 40 में 30 और अंग्रेजी में 40 में 21 सीटें खाली हैं।

एपीजे महाविद्यालय में बीए की 400 में 267, बीकॉम में 80 में 64, बीएससी (नॉन-मेडिकल) में 80 में 67, एमए हिंदी में 40 में 31, अंग्रेजी में 40 में 35 और एमकॉम में 40 में 31 सीटें खाली हैं।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

झोझू महाविद्यालय में बीए की 480 में 216, बीकॉम में 80 में 61, बीएससी (नॉन-मेडिकल) में 160 में 139, एमएससी भूगोल में 120 में 110, केमिस्ट्री में 30 में 24, फिजिक्स में 20 में 16 और एमए हिंदी में 60 में 54 सीटें खाली हैं। योग साइंस डिप्लोमा में 30 में 9 सीटें बची हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment