ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Electric buses: रोडवेज की सामान्य बसों की तुलना में अधिक समय ले रहीं इलेक्ट्रिक बसें

On: नवम्बर 13, 2025 6:36 अपराह्न
Follow Us:
Electric buses: रोडवेज की सामान्य बसों की तुलना में अधिक समय ले रहीं इलेक्ट्रिक बसें
Join WhatsApp Group

अंबाला (Electric buses)। अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों को आए करीब 10 महीने से ज्यादा का समय हो गया । लेकिन आज भी यह इलेक्ट्रिक बसें 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर चल रही हैं। इसके अलावा रोडवेज की सामान्य बसों की स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा है। जहां रोडवेज की सामान्य बसें यमुनानगर जाने में एक घंटा लेती हैं वहीं इलेक्ट्रिक बसें डेढ़ घंटा से ज्यादा का समय ले रही हैं।

इलेक्ट्रिक बसों की स्पीड नहीं बढ़ी

कई बार यात्री लेट होने के चलते इलेक्ट्रिक बसों में बैठने से परहेज करते हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों की स्पीड बढ़ाने को लेकर अधिकारियों की ओर से कंपनी और पंचकूला में विभाग के साथ कई बार पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन अभी तक इन इलेक्ट्रिक बसों की स्पीड नहीं बढ़ाई गई।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की स्पीड बढ़ाने को लेकर पंचकूला, चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। लेकिन इसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया।

Electric buses: जीएम रोडवेज ने लिखा पत्र

अंबाला डिपो के महाप्रबंधक की ओर से पंचकूला स्थित हरियाणा शहरी बस सेवा लिमिटेड के अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक बस की स्पीड बढ़ाने की मांग की गई है। उन्होंने पत्र में लिखा कि डिपो की ओर से इलेक्ट्रिक बसोंं को नारायणगढ़, कालका, बराडा और यमुनानगर मार्ग पर संचालन किया जा रहा है।

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

इलेक्ट्रिक बसों की गति सीमा कम होने के कारण यात्री इलेक्ट्रिक बस में बैठना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि इन बसों में बैठकर यात्री समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते है। इसे लेकर इलेक्ट्रिक बसों पर कार्यरत परिचालक द्वारा कई बार बताया गया है। जिसे देखते हुए अधिकारी अंबाला कैंट से नारायणगढ, कालका, बराडा और यमुनानगर मार्ग की बसों की गति सीमा 65 किलोमीटर प्रति घंटा की जाए।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment