ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fatehabad Flood Crisis: फतेहाबाद के 170 गांवों में 4 फीट पानी, ढाणियां ढहने की कगार पर

On: सितम्बर 10, 2025 1:18 अपराह्न
Follow Us:
Fatehabad Flood Crisis: फतेहाबाद के 170 गांवों में 4 फीट पानी, ढाणियां ढहने की कगार पर
Join WhatsApp Group

Fatehabad Flood Crisis, (फतेहाबाद) : फतेहाबाद जिले में लगातार बारिश और सेम की समस्या ने 170 गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब 77,000 एकड़ खेतों में जलभराव हो गया है, जिसमें से 25,000 एकड़ से पानी निकाला जा चुका है। बड़ोपल, खाराखेड़ी, भट्ट एरिया और आसपास के गांवों में हालात गंभीर हैं, जहां खेतों में 4 फीट तक पानी भरा है। इससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, और ढाणियों की छतें गिरने का खतरा मंडरा रहा है। परेशान किसान अब 15 सितंबर को जिला प्रशासन से मिलकर जल निकासी, ड्रेनों को पक्का करने और प्रति एकड़ 40,000 रुपये मुआवजे की मांग करेंगे।

किसानों की हालत खराब

अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला प्रधान विष्णुदत्त के नेतृत्व में बड़ोपल और आसपास के गांवों का दौरा किया। टीम ने देखा कि खेतों में 100% फसलें डूब गई हैं, और ढाणियों की हालत इतनी खराब है कि कभी भी छत गिर सकती है। किसानों का कहना है कि सरकार की आर्थिक मदद नाकाफी है, और राहत अब तक नहीं पहुंची। सभा ने मांग की है कि गिरदावरी, ढाणियों का सर्वे और उचित मुआवजा जल्द दिया जाए।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

21 सदस्यीय कमेटी गठित

किसानों की समस्याओं को देखते हुए बड़ोपल में एक बैठक हुई, जिसमें 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। राजेंद्र प्रसाद बिश्नोई को संयोजक चुना गया, और महेंद्र सिंह, हीरा लाल, हनुमान सिंह, ओमप्रकाश, जोगी राम, चाणन, विजय पाल, सतबीर, कुलदीप, शमशेर सिंह, महावीर प्रसाद, सोमदेव, अनूप सिंह, संदीप, शेर सिंह, रोहताश, शिव लाल और प्रवीण विष्णु को सदस्य बनाया गया। बैठक में किसान नेता दलबीर सिंह आजाद, शिव कुमार ज्याणी और हरी सिंह सिहाग भी मौजूद थे।

तत्काल राहत की मांग

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

किसान सभा ने प्रशासन से तुरंत राहत कार्य शुरू करने और भविष्य के लिए स्थायी उपाय करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि मुआवजा राशि पर्याप्त नहीं है, और जल निकासी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो किसानों को और नुकसान झेलना पड़ सकता है।

जल निकासी के उपकरणों की दरें तय

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जल निकासी के उपकरणों की किराए की दरें तय की हैं ताकि कोई शोषण न हो। पोकलेन (140 सी) की दर 2200 रुपये/घंटा, 220 सी (40 फीट बूम) की 2750 रुपये/घंटा और 40 फीट से ज्यादा बूम की 3600 रुपये/घंटा है। हाइड्रोलिक एक्स्कावेटर की शिफ्टिंग के लिए 15,000-30,000 रुपये/ट्रिप और पाइप्स की दरें 180-1150 रुपये/मीटर तय की गई हैं। पंप सेट की दरें 1200-1700 रुपये/दिन और ईसी बैग की दर 5.20 रुपये/बैग है। प्रशासन ने सभी विभागों को इन दरों पर उपकरण किराए पर लेने और जल्द जल निकासी सुनिश्चित करने को कहा है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment