ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana CET Normalization: हाईकोर्ट ने नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को दी मंजूरी, अभ्यर्थियों को बड़ा झटका!

On: September 11, 2025 11:29 AM
Follow Us:
Haryana CET Normalization: हाईकोर्ट ने नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को दी मंजूरी, अभ्यर्थियों को बड़ा झटका!
Join WhatsApp Group

Haryana CET Normalization: High Court approves normalization formula, big blow to candidates!: हरियाणा CET 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने CET के नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। हाल ही में CET 2025 के नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई थी,

जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इस याचिका को समय से पहले दायर बताया था, और अब कोर्ट के फैसले ने अभ्यर्थियों को बड़ा झटका दिया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले की पूरी डिटेल।

नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला क्यों है जरूरी? Haryana CET Normalization

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

जस्टिस संदीप मौदगिल की खंडपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए साफ कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला अपनाने की पूरी छूट है।

आपको बता दें कि साल 2022 में हुए CET का रिजल्ट भी इसी फॉर्मूले के आधार पर घोषित किया गया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला मूल्यांकन के लिए एक सटीक और उचित प्रक्रिया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फॉर्मूले का असर रिजल्ट घोषित होने के बाद ही सही तरीके से समझा जा सकता है। अभी इस स्तर पर इसे चुनौती देना सिर्फ काल्पनिक और जल्दबाजी भरा कदम है।

कोर्ट का सख्त रुख

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत रिट अधिकार का इस्तेमाल सिर्फ तभी किया जा सकता है, जब कोई ठोस शिकायत हो। अभी तक नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला CET 2025 के रिजल्ट पर लागू नहीं हुआ है, और न ही याचिकाकर्ता कोई ठोस नुकसान साबित कर पाए हैं।

कोर्ट ने यह भी कहा कि आयोग को अपनी भर्ती प्रक्रिया में उपयुक्त नॉर्मलाइजेशन पद्धति चुनने का पूरा अधिकार है। ऐसी तकनीकी प्रक्रियाओं की न्यायिक समीक्षा बहुत सावधानी से की जानी चाहिए।

याचिका खारिज, अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

कोर्ट ने साफ किया कि हस्तक्षेप तभी जायज है, जब कोई मनमानी, दुर्भावना या स्पष्ट अवैधता साबित हो। लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया।

कोर्ट ने याचिका को अपरिपक्व बताते हुए इसे खारिज कर दिया। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है, जो नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले का विरोध कर रहे थे। अब सभी की नजरें CET 2025 के रिजल्ट पर टिकी हैं, जो इस फॉर्मूले के आधार पर ही घोषित होगा।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment