ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा चिराग योजना 2026: प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को फ्री पढ़ाने का मौका, 13 मार्च से करें आवेदन

On: मार्च 11, 2026 4:57 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा चिराग योजना 2026: प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को फ्री पढ़ाने का मौका, 13 मार्च से करें आवेदन
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ . हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। प्राइवेट स्कूलों की महंगी फीस के चलते जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला बड़े स्कूलों में नहीं करवा पाते थे, उनके लिए हरियाणा चिराग योजना (2026-27) के दरवाजे खुलने जा रहे हैं।

नायब सैनी सरकार ने इस बार योजना के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया है। अब परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में 8 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवार भी इस योजना का सीधा लाभ उठा सकेंगे। सरकार खुद इन बच्चों की फीस का भुगतान करेगी, जिससे अभिभावकों की जेब पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

13 मार्च से 30 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म

शिक्षा विभाग ने चिराग योजना के तहत दाखिले का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है। अभिभावक आगामी 13 मार्च 2026 से इस योजना के लिए अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 तय की गई है। इस तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी कागजात संबंधित स्कूलों में जमा करना अनिवार्य है।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

इस योजना के तहत कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के छात्रों को दाखिला मिलेगा। जो बच्चे अभी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे अपनी पसंद के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग सीधी निगरानी रखेगा।

अप्रैल के पहले हफ्ते में निकलेगी लॉटरी, ऐसे होंगे दाखिले

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद 1 से 3 अप्रैल के बीच ड्रॉ यानी लॉटरी निकाली जाएगी। जिन बच्चों का नाम इस लॉटरी में आएगा, उनका एडमिशन 1 से 15 अप्रैल तक संबंधित प्राइवेट स्कूलों में करवाया जाएगा।

अगर पहले चरण के दाखिले के बाद कोई सीट खाली बचती है, तो 16 से 30 अप्रैल के बीच वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों को मौका दिया जाएगा। इस तरह अप्रैल महीने के अंत तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं बेहद जरूरी

चिराग योजना का लाभ लेने के लिए अभिभावकों के पास कुछ जरूरी सरकारी दस्तावेज होने चाहिए। इनमें परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड सबसे अहम है।

इसके साथ ही आय प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC) और गरीबी रेखा (BPL) से नीचे का कार्ड भी आवेदन फॉर्म के साथ लगाना होगा। दस्तावेजों की सही जांच के बाद ही दाखिले पर अंतिम मुहर लगेगी।

हिसार से इंदौर के बीच आज से दौड़ेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment