ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Pashudhan Bima Yojana: 300 में बड़े व 25 रुपए में छोटे पशु का बीमा करा सकते हैं पशुपालक

On: जून 9, 2025 1:00 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Pashudhan Bima Yojana: 300 में बड़े व 25 रुपए में छोटे पशु का बीमा करा सकते हैं पशुपालक
Join WhatsApp Group

Haryana Pashudhan Bima Yojana Livestock farmers can get insurance for big animals for Rs 300 and small animals for Rs 25: राज्य में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य पशुधन को बीमा योजना के तहत कवर कर पशुपालकों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा देना है।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के लाभ

योजना के अनुसार पशुपालकों को पशु की मृत्यु होने पर वित्तीय मदद दी जाती है। परिवार 5 बड़े पशुओं का बीमा करा सकते हैं। लाभार्थी 100/ 200/300 रुपए प्रतिवर्ष देकर बड़े पशु का और 25 रुपए प्रति छोटे पशु का बीमा करवा सकते हैं। बीपीएल लाभार्थियों को अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है। एससी लाभार्थियों का पूरा प्रीमियम राज्य व केंद्र सरकार कवर करती है।

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

Haryana Pashudhan Bima Yojana: ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण

पात्र आवेदक आधिकारिक क्लिक करें और सभी अनिवार्य पोर्टल saralharyana.gov. in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदक पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है तो वह वहां पंजीकृत हो जाता है। पंजीकरण के लिए ‘साइन इन हियर’ के तहत ‘न्यू यूजर विवरण भरें। जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और राज्य । सबमिट पर क्लिक करें। प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सत्यापित करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

यह पात्रता की शर्तें

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

आवेदक पशुपालक होना चाहिए। आवेदन की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदक के पास हरियाणा का परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। बिना कान-टैगिंग और दस्तावेज के पशुओं के दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये दस्तावेज जरूरी

चिकित्सक द्वारा जारी पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र । पशु की तस्वीरें। बीमा कंपनी के पास एफआईआर व विधिवत भरा हुआ दावा फॉर्म। बीमा पॉलिसी दस्तावेज। पशु चिकित्सक द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट। लाभार्थी का अपडेट बैंक खाता।

हरियाणा ITI में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट | haryana-iti-admission-2026-on-the-spot-last-date-extended-ncvt-scvt
हरियाणा ITI में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट

खातों में मिलेगा लाभ

दुर्घटना मृत्यु दावों का निपटान लाभार्थियों को 21 दिन की अवधि के बाद सीधे बैंक खातों में किया जाता है। बीमा कंपनियों द्वारा दस्तावेज जमा करने के 15 दिनों के भीतर निपटारा करना जरूरी है। देरी होने पर 12% चक्रवृद्धि ब्याज का जुर्माना लगेगा।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment