ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Roadways के 347 ड्राइवर 2002 से माने जाएंगे पक्के, मिलेगी पुरानी पेंशन

On: February 13, 2026 12:42 PM
Follow Us:
Haryana Roadways के 347 ड्राइवर 2002 से माने जाएंगे पक्के, मिलेगी पुरानी पेंशन
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, Haryana Roadways Drivers News : हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राज्य परिवहन विभाग के 347 ड्राइवरों को बड़ी राहत दी है। वर्ष 2002 में अनुबंध आधार पर नियुक्त इन चालकों को अब उनकी प्रारंभिक नियुक्ति तिथि से ही नियमित कर्मचारी माना जाएगा। इससे पहले जारी 14 जनवरी के आदेश में इन्हें वर्ष 2006 से नियमित किया गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

14 जनवरी का आदेश वापस

हरियाणा सरकार ने पूर्व में जारी उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें इन 347 ड्राइवरों को 2006 से नियमित सेवा का लाभ दिया गया था। नए निर्णय के तहत उनकी सेवा वर्ष 2002 से मानी जाएगी। इस बदलाव से उनकी सेवा अवधि और लाभों की गणना में महत्वपूर्ण अंतर आएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन और भत्तों का लाभ दो चरणों में मिलेगा। 31 अगस्त 2024 तक की अवधि के लिए लाभ केवल कल्पित (Notional) रूप में जुड़ेंगे, यानी एरियर नहीं मिलेगा। लेकिन 1 सितंबर 2024 से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन और अन्य सुविधाएं वास्तविक (Actual) रूप में मिलेंगी। इस फैसले से चालकों में खुशी की लहर है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

परिवहन निदेशालय ने जारी किए निर्देश

परिवहन निदेशालय ने इस संबंध में सभी रोडवेज महाप्रबंधकों और वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता मंत्री कार अनुभाग तथा राजकीय केंद्रीय कर्मशाला को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित आदेश के अनुसार ही सेवा अभिलेख अद्यतन किए जाएंगे। संबंधित कार्यालयों को प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा गया है।

अर्हक सेवा की गणना 2002 से

इन ड्राइवरों की क्वालीफाइंग सर्विस अब वर्ष 2002 से जोड़ी जाएगी। इसी आधार पर उन्हें एसीपी सहित अन्य सभी सेवा लाभ प्रदान किए जाएंगे। इससे उनकी पदोन्नति और वेतन निर्धारण पर भी प्रभाव पड़ेगा।

पुरानी पेंशन और फैमिली पेंशन का लाभ

सरकार ने निर्णय लिया है कि संबंधित ड्राइवरों को पुरानी पेंशन योजना और फैमिली पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। इनके लिए सामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ का नया खाता खोला जाएगा। सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक नोशनल रूप में और 1 सितंबर 2024 से वास्तविक रूप में लागू होंगे। इस फैसले के बाद कर्मचारियों ने राहत जताई है।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

Haryana budhapa pension: हरियाणा के बुजुर्गों के खाते में आएंगे एक्स्ट्रा 600 रुपये

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment