ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gohana News: गोहाना में गंदगी से बिगड़ रही एसटीपी, अब आएगा प्री-सेडिमेंटेशन टैंक!

On: अगस्त 31, 2025 12:30 अपराह्न
Follow Us:
Gohana News: गोहाना में गंदगी से बिगड़ रही एसटीपी, अब आएगा प्री-सेडिमेंटेशन टैंक!
Join WhatsApp Group

STP in Gohana (गोहाना) : जलापूर्ति विभाग द्वारा देवीपुरा में स्थित एसटीपी में प्री-सेडिमेंटेशन टैंक तैयार किया जाएगा। टैंक में सीवर लाइनों से आने वाली प्लास्टिक, सिल्ट और पशुओं के गोबर को पहले ही अलग कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने एसटीपी में अत्यधिक अपशिष्ट पहुंचने पर यह व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारियों ने प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है।

डेयरी अपशिष्ट बना मुसीबत

अधिकांश डेयरी संचालकों ने पशु अपशिष्ट प्रबंधन नहीं किया हुआ है। डेयरी संचालक पशुओं के अपशिष्ट को नालियों में बहा रहे हैं। यह अपशिष्ट नालियों से होते हुए सीवर लाइनों में पहुंच जाता है। सीवर का पानी एसटीपी टैंक के लिए अधिकारियों ने मुख्यालय भेजा प्रपोजल देवीपुरा में स्थित एसटीपी, जहां प्री सेडिमेंटेशन टैंक तैयार किया जाना है।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

पशु अपशिष्ट के साथ-साथ एसटीपी में प्लास्टिक कचरा भी पहुंच रहा है। जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार एसटीपी में केवल शौचालय से निकलने वाले पानी को ही ट्रीट किया जा सकता है। पशु अपशिष्ट और प्लास्टिक कचरा एसटीपी में आने से ट्रीटमेंट व्यवस्था पर प्रभावित हो रही है। ऐसे में ट्रीटमेंट के बाद पानी में बीओडी लेवल ज्यादा रह जाता है।

प्री-सेडिमेंटेशन टैंक का प्लान

इससे निपटने के लिए विभाग अब एसटीपी परिसर में अलग से प्री-सेडिमेंटेशन टैंक तैयार करेगा। इस व्यवस्था में सीवर लाइनों में आने वाले पशु अपशिष्ट और प्लास्टिक के कचरे को टैंक में ही अलग कर लिया जाएगा।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

पशु वेस्ट प्रबंधन के लिए नप ने डेयरी संचालकों को दिए नोटिस

पशु अपशिष्ट प्रबंधन कराने के लिए नगर परिषद ने भी डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए हुए हैं। नप अधिकारियों के अनुसार शहर में 88 डेयरी संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। इन डेयरी संचालकों का अपशिष्ट सीवर लाइनों में जा रहा है। नप अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को अपशिष्ट प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। नोटिस अवधि में ऐसा नहीं करने पर डेयरियों को सील किया जाएगा।

मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद तैयार किया जाएगा टैंक

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र

नवीन गोयत, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग, गोहाना ने बताया कि देवीपुरा एसटीपी में प्री-सेडिमेंटेशन टैंक तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय से मंजूरी मांगी है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद टैंक तैयार किया जाएगा।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment