ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ रहे हो लेकिन फायदा नहीं मिल रहा? ये 5 गलतियाँ सुधारों

On: नवम्बर 17, 2025 8:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ रहे हो लेकिन फायदा नहीं मिल रहा? ये 5 गलतियाँ सुधारों
Join WhatsApp Group

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित 40 चौपाइयों का वो अमर ग्रंथ है जिसे रोज पढ़ने से हनुमान जी की कृपा से हर संकट टल जाता है, दुश्मन भाग जाते हैं और बीमारियाँ भी दूर हो जाती हैं। लाखों लोग रोज हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, लेकिन फिर भी पूरा फल नहीं मिल पाता। वजह? गलत तरीका! आइए जानते हैं हनुमान चालीसा का पाठ करने का बिल्कुल सही और असरदार तरीका…

एक जगह बैठकर ही करें पाठ Hanuman Chalisa

हनुमान चालीसा कभी चलते-फिरते, तैयार होते हुए या लेटे-लेटे नहीं पढ़नी चाहिए। लाल ऊन का आसन बिछाकर बैठें। पाठ शुरू करने से पहले दीपक-धूपबत्ती जलाएं, गुड़-चने का भोग लगाएं और जल से खुद को पवित्र कर लें।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

सबसे पहले भगवान गणेश जी, श्रीराम और माता सीता का ध्यान करें। फिर “ओम हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। उसके बाद शांत मन से हनुमान चालीसा पढ़ें और अंत में हनुमान जी की आरती जरूर करें।

जल्दबाजी बिल्कुल न करें

हनुमान चालीसा कभी तेज-तेज या जल्दबाजी में नहीं पढ़नी चाहिए। हर चौपाई को स्पष्ट उच्चारण के साथ, शांत मन से और उसका अर्थ समझते हुए पढ़ें। पाठ के दौरान बार-बार बजरंगबली का स्मरण करें। जितना ध्यान लगाकर पढ़ोगे, उतना तेज फल मिलेगा।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

राम नाम के बिना पाठ अधूरा है

हनुमान जी तो रामभक्त हैं, इसलिए हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले श्रीराम का नाम जरूर लें। बिना राम नाम के हनुमान चालीसा का पूरा लाभ नहीं मिलता। पाठ शुरू करने से पहले राम-राम जपें और श्रीराम की स्तुति करें।

तुलसीदास जी की जगह अपना नाम बोलें

हनुमान चालीसा में जहाँ लिखा है “तुलसीदास सदा हरि चेरा”, वहाँ तुलसीदास जी की जगह अपना नाम बोलें। जैसे – “राम (आपका नाम) सदा हरि चेरा”। पाठ पूरा होने के बाद अंत में “श्री राम जय राम जय जय राम” जरूर बोलें। इससे हनुमान जी की कृपा सीधे आप पर बरसती है।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

तो भाई, अब से हनुमान चालीसा इन नियमों के साथ पढ़ो – संकट, बीमारी, दुश्मन सब भाग जाएँगे!
(नोट: ये जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।)

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment