ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Utpanna Ekadashi: आज व्रत रखोगे तो पाप कटेंगे, मोक्ष मिलेगा – क्या करें, क्या बिल्कुल न करें!

On: नवम्बर 15, 2025 6:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
Utpanna Ekadashi: आज व्रत रखोगे तो पाप कटेंगे, मोक्ष मिलेगा – क्या करें, क्या बिल्कुल न करें!
Join WhatsApp Group

Utpanna Ekadashi: इस बार मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की उत्पन्ना एकादशी 15 नवंबर 2025, शनिवार को है। इस दिन सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा और राहुकाल सुबह 9:25 से 10:45 बजे तक रहेगा।

पद्म पुराण, स्कंद पुराण और भविष्योत्तर पुराण में बताया गया है कि इस एकादशी का व्रत रखने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की खास पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती और अपार पुण्य मिलता है।

उत्पन्ना एकादशी पर क्या करें – जरूर फॉलो करें Utpanna Ekadashi

ब्रह्ममुहूर्त में उठकर नहाएं-धोएं। घर के मंदिर या पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और गंगाजल छिड़कें। चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। उन्हें धूप, दीप, अक्षत, पीले फूल चढ़ाएं। व्रत कथा जरूर सुनें और भगवान विष्णु की आरती करें।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

आरती के बाद आचमन करें। पूरा दिन निराहार रहें, सिर्फ फल-दूध लें या जलाहार करें। भगवान का ध्यान करें, मंत्र जप करें और भागवत गीता या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। गाय की सेवा करें और गोशाला में दान करें। जो लोग दान कर सकते हैं, वे जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन दें।

जिन्हें व्रत रखना मुश्किल हो – बीमार, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग या छोटे बच्चे – वे भी बिना व्रत के सिर्फ पूजा, मंत्र जप, दान-पुण्य और ग्रंथ पाठ करके एकादशी का पूरा फल पा सकते हैं।

उत्पन्ना एकादशी पर क्या बिल्कुल न करें

चावल, अनाज, प्याज-लहसुन, मांस-मदिरा का सेवन न करें
झूठ बोलना, क्रोध करना, किसी का अपमान करना वर्जित है
बाल या नाखून न काटें
दूसरे की निंदा या चुगली न करें

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

तुलसी के पत्ते न तोड़ें (एकादशी के दिन तुलसी दल तोड़ना मना है)
रात में सोने से बचें, जागरण करें या कम से कम भजन-कीर्तन करें
इस बार उत्पन्ना एकादशी पर इन नियमों का पालन करें तो जीवन में सुख-समृद्धि और शांति जरूर आएगी।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment