ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Fish Markets: हरियाणा में मछली किसानों की कमाई दोगुनी! नई मंडियां

On: November 13, 2025 9:16 AM
Follow Us:
Haryana Fish Markets: हरियाणा में मछली किसानों की कमाई दोगुनी! नई मंडियां
Join WhatsApp Group

Haryana Fish Markets: चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने सूबे में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार में मत्स्य मंडी बनाने की योजना बनाई गई है. इन मंडियों के बनने से मछली पालन करने वाले लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा, राज्य में किसी एक जगह पर झींगा मछली प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा.

कृषि मंत्री कर रहे थे समीक्षा बैठक Haryana Fish Markets

भिवानी जिले के गांव गरवा में साढ़े 24 एकड़ जमीन पर झींगा एवं मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्ठता केंद्र स्थापित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 98.90 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
झींगा व मछली पालन को बढावा देने के लिए केेंद्रीय प्रायोजित स्कीम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला सिरसा में खारे पानी की जलकृषि विकास परियोजना स्थापित होगी.

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

इसके लिए पोहरका गांव में 25 एकड़ जगह चिह्नित की गई है. बता दें कि कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने चंडीगढ़ में अलग-अलग बैठकें कर सीएम नायब सैनी द्वारा की गई बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की है.

बकरी- भेड़ पालन को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में अधिकारियों ने मंत्री श्याम सिंह राणा को अवगत कराया कि सूबे में मत्स्य पालन किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए 25 मत्स्य कोल्ड स्टोर बनाए जा चुके हैं और 18 स्टोर पर काम चल रहा है. इनमें से 10 कोल्ड स्टोर पर किसानों को सब्सिडी का लाभ मिल चुका है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस वित्त वर्ष में 13 करोड़ रूपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है. वहीं, मत्स्य किसानों को अपने तालाबो पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए 45 लाख रूपये सब्सिडी वितरित की जा चुकी हैं.

यूरिया के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, सरकार ला रही नई डिजिटल सुविधा
यूरिया के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, सरकार ला रही नई डिजिटल सुविधा

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने बकरी और भेड़ के दूध के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने, भेड़ों की उच्च नस्लें बीपीएल परिवारों को निःशुल्क उपलब्ध कराने और भेड़- बकरी बीमा योजना को साल 2026 से पूरी तरह से मुफ्त करने की घोषणाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाएं निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए.

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, खेतों की मिट्टी जांचने के लिए 2.5 करोड़ की लागत से आएंगी आधुनिक किट
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, खेतों की मिट्टी जांचने के लिए 2.5 करोड़ की लागत से आएंगी आधुनिक किट

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment