ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Millet crop: बाजरे की फसल पर संकट! फॉल आर्मी वर्म का हमला, तुरंत करें ये उपाय, बचाएं उपज!

On: सितम्बर 7, 2025 8:43 पूर्वाह्न
Follow Us:
Millet crop: बाजरे की फसल पर संकट! फॉल आर्मी वर्म का हमला, तुरंत करें ये उपाय, बचाएं उपज!
Join WhatsApp Group

Millet crop, रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर में बाजरे की बिजाई हुई है। लेकिन फसल पर फॉल आर्मी वर्म (फ्रूगीपरडा) कीट का खतरा मंडरा रहा है। यह विनाशकारी कीट पत्तियों, तनों और गोभ को खाता है, जिससे पैदावार में भारी नुकसान हो सकता है। रेवाड़ी के कुछ खेतों में भी इस कीट का प्रकोप देखा गया है। यह कीट मुख्य रूप से मक्के को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन अब बाजरे पर भी हमला कर रहा है। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बावल के वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह ने किसानों को सलाह दी कि खेतों की नियमित निगरानी करें और सही समय पर कीटनाशकों का उपयोग करें।

फॉल आर्मी वर्म की पहचान

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

इस कीट की सुंडियां मटमैले रंग की होती हैं और पत्तियों पर लंबे या आयताकार छेद बनाती हैं। ये गोभ को खाकर फसल को नुकसान पहुंचाती हैं। अलग-अलग समय पर बिजाई करने से इसका प्रकोप बढ़ता है। किसानों को खेतों की सतर्क निगरानी करनी चाहिए।

निगरानी और बचाव के उपाय

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

फॉल आर्मी वर्म की निगरानी के लिए प्रति एकड़ 5 फेरोमोन ट्रैप लगाएं। अगर प्रकोप दिखे, तो गोभ में सूखी रेत और चूने का 9:1 मिश्रण डालें। साप्ताहिक रूप से ढाई ट्राइको कार्ड (50,000 परजीवीकृत अंडों के साथ) पौधों पर लगाएं। 5% नीम बीज घोल या 1 लीटर अजाडरेक्टिन 1500 पीपीएम को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। अगर प्रकोप 10-20% से ज्यादा हो, तो 80 मिलीलीटर क्लोरेनट्रानिलीप्रोल 18.5% एससी, 80 ग्राम एमामेक्टिन बेंजोएट या 100 मिलीलीटर स्पाईनटेरोम 11.7 एससी को 200 लीटर पानी में मिलाकर गोभ में छिड़कें। ये कीटनाशक कृषि मंत्रालय द्वारा अनुशंसित हैं।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment