ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पिपली मंडी में नया आलू आया, पहले ही दिन 2005 रुपये क्विंटल तक बिका

On: नवम्बर 15, 2025 10:10 अपराह्न
Follow Us:
पिपली मंडी आलू भाव - नई फसल का पहला दिन, 2005 रुपये क्विंटल तक बिका आलू।
Join WhatsApp Group

पिपली (Pipli Mandi Potato Price): अनाज मंडी में आलू की नई फसल की आवक शुरु हो गई है। शनिवार दूसरे दिन मंडी में आलू का अधिकतम भाव 2005 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मार्केट कमेटी पिपली के सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार को पिपली अनाज मंडी आलू की नई फसल की आवक शुरू हो गई है।

पहले दिन टूटे रेट

उन्होंने बताया कि मंडी में आज आलू की तीन ढेरियां आई। लज्जा राम एंड सन्स की दुकान पर दलीप कुमार का आलू का सबसे ज्यादा 2005 रुपए प्रति क्विंटल बिका। दूसरे किसान बलराम का 1945 रुपए प्रति क्विंटल व हरनेक की 1920 प्रति क्विंटल बिके।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि मंडी में पहले दिन आलू लेकर आए लज्जा राम एंड सन्स के किसान दलीप कुमार को जिला मंडी एसोसिएशन के प्रधान जगींद्र रामगढ़ व महासचिव धर्मपाल मथाना के सहयोग से मार्केट सचिव गुरमीत सिंह ने शाल ओढाकर सम्मानित भी किया।

पिपली मंडी में आलू की आवक शुरु होने से अब मंडी में धान की फसल के बाद फिर से काम शुरु हो गया है। मंडी में काम शुरू होने से जहां किसानों को उनकी फसल की अच्छा दाम मिलेगा वहीं व्यापारियों के साथ साथ पल्लेदारों को भी काम मिलेगा।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

आलू की फसल को बेचने के लिए किसानों, व्यापारियों व अन्य लोगों को किया प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment