ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana News: गिरते लिंगानुपात पर हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने पर 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

On: May 19, 2026 2:22 PM
Follow Us:
Haryana News: गिरते लिंगानुपात पर हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने पर 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, 19 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा में लैंगिक संतुलन को मजबूत करने और घटते लिंगानुपात को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर हंटर चलाया है। सूबे में कन्या भ्रूण हत्या और अवैध लिंग जांच के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में ढिलाई बरतने पर सरकार ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़ में इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग न करने और खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इन चार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों पर गिरी गाज

सरकार द्वारा जारी निलंबन आदेशों के तहत जिन चार अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें सोनीपत के पुरखास पीएचसी (PHC) में तैनात एसएमओ डॉ. टीना आनंद, यमुनानगर के रादौर पीएचसी के एसएमओ डॉ. विजय परमार, रोहतक के चिड़ी पीएचसी के एसएमओ डॉ. सतपाल और नारनौल के सहलांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लिंगानुपात सुधार के उपायों को लागू करने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

नियम-7 के तहत चार्जशीट

निलंबित किए गए इन सभी डॉक्टरों के खिलाफ सरकार ने प्रशासनिक शिकंजा कसते हुए हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-7 के तहत विभागीय जांच और कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही निलंबन अवधि के दौरान इन्हें इनके मौजूदा जिलों से हटाकर क्रमशः रोहतक, अंबाला, झज्जर और रेवाड़ी के सिविल सर्जन कार्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है। सरकार की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

Haryana EV Policy: हरियाणा में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 100% टैक्स छूट की तैयारी, अनिल विज का बड़ा ऐलान

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

CBSE 12th Result: सीबीएसई ने रीइवैल्युशन फीस में की भारी कटौती, अब सिर्फ 100 रुपये में देखें अपनी आंसर शीट

ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now