ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mobile Hacking: 250 रुपये में मोबाइल हैक कराने वाला युवक गिरफ्तार पुलिस ने खोला पूरा खेल

On: November 30, 2025 9:00 AM
Follow Us:
Mobile Hacking: 250 रुपये में मोबाइल हैक कराने वाला युवक गिरफ्तार पुलिस ने खोला पूरा खेल
Join WhatsApp Group

Mobile Hacking: गुड़गांव में मोबाइल हैकिंग के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जो 250 रुपये में एपीके फाइल भेजकर लोगों के फोन हैक करा रहा था। आरोपी अब तक 200 मोबाइल हैक करा चुका था।

250 रुपये के लिए कराता था लोगों के मोबाइल हैक Mobile Hacking

साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गुड़गांव में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां महज 250 रुपये की लालच में एक युवक लोगों के मोबाइल फोन हैक कराने में साइबर ठगों की मदद कर रहा था। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ा है जो व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर फोन को हैक कराने का काम करता था।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

200 लोगों के मोबाइल हैक कर चुका था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अब तक करीब 200 लोगों को यह हैकिंग लिंक भेज चुका था और प्रति डाउनलोड 250 रुपये की कमाई कर रहा था। इस तरह उसने कुल 50 हजार रुपये कमा लिए। पुलिस के अनुसार जो भी व्यक्ति इस एपीके फाइल को डाउनलोड करता था, उसका मोबाइल तुरंत हैक हो जाता था और आगे ठगी करना ठगों के लिए आसान हो जाता था।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

साइबर थाना पूर्व के हेड कांस्टेबल राममेहर को प्रतिबिंब ऐप के जरिए ठगी की शिकायत मिली तो टीम ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। सेक्टर 89 में पुलिस ने क्रीजल वाधवा नाम के युवक को पकड़ा और उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह टेलीग्राम के स्टीवन ओनर नामक ग्रुप से जुड़ा हुआ था। वहीं से उसे एपीके फाइल का लिंक और लोगों के मोबाइल नंबर भेजे जाते थे। क्रीजल का काम सिर्फ लिंक भेजना था जिसके बदले उसे हर डाउनलोड पर 250 रुपये मिलते थे।

पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

पुलिस ने आरोपी का फोन जब्त कर लिया है और जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment