ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Noida Cyber Fraud: साइबर ठगों का शिकार बना रिटायर्ड कर्मचारी का परिवार, 3.21 करोड़ की ठगी!

On: August 27, 2025 7:48 AM
Follow Us:
Noida Cyber Fraud: साइबर ठगों का शिकार बना रिटायर्ड कर्मचारी का परिवार, 3.21 करोड़ की ठगी!
Join WhatsApp Group

Noida Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला नोएडा के सेक्टर-25 से आया है, जहां साइबर ठगों ने वायु सेना के एक रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार को निशाना बनाया। ठगों ने इस परिवार को डिजिटल अरेस्ट में रखकर 3.21 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आइए, जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी।

गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटे लाखों

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

पुलिस के अनुसार, ठगों ने पीड़ित परिवार को धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक फर्जी मामले में फंसाने का डर दिखाया। जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर परिवार को डराया और ठगी को अंजाम दिया। नोएडा की साइबर क्राइम डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर-25, जलवायु विहार में रहने वाली मलोबिका मित्रा ने मंगलवार को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में इस ठगी की शिकायत दर्ज की।

36 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रहा परिवार

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

मलोबिका मित्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता सुबीर मित्रा, जो वायु सेना से रिटायर्ड हैं, को 18 जुलाई को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का कर्मचारी बताया। इसके बाद ठगों ने सुबीर मित्रा, उनकी पत्नी केया मित्रा और बेटी मलोबिका को 36 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान ठगों ने डर और धमकी के जरिए परिवार से 3.21 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और ठगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment